फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only two specialists deployed; facilities at City Polyclinic remain incomplete.

Mirzapur News: सात में दो विशेषज्ञ ही तैनात, सिटी पॉलिक्लीनिक में व्यवस्था अधूरी

Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Only two specialists deployed; facilities at City Polyclinic remain incomplete.
बल्ली का अड्ढा पर बना सिटी पाली  क्लीनिक। स्रोत- संवाद - फोटो : 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। नगरवासियों को घर के पास विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया सिटी पॉलिक्लीनिक अभी स्वास्थ्य विभाग के दावे के अनुरूप पूरी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं करा पा रहा है।
अप्रैल से संचालित हो रहे सिटी पॉलिक्लीनिक में अब तक सिर्फ हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की ही तैनाती हो सकी है, जबकि यहां सात विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना थी। अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती नहीं होने से संबंधित रोगों के मरीजों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल का रुख करना पड़ रहा है। ऐसे में सिटी पॉलिक्लीनिक शुरू करने का उद्देश्य पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

बल्ली अड्डा न्यू पीएचसी में पहले एक डॉक्टर, एक लैब टेक्नीशियन और एक फार्मासिस्ट का पद था। दो बेड की सुविधा के साथ दिन में ही सेवाएं संचालित होती थीं। यहां 100 से 150 लोग इलाज कराने आते थे। बल्ली अड्डा स्थित न्यू पीएचसी को सिटी पॉलिक्लीनिक में तब्दील किया गया था। इसके पीछे मुख्य उद्देश्य मंडलीय अस्पताल में बढ़ रही मरीजों की भीड़ को कम करना और नगर के लोगों को उनके घर के आसपास ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा उपलब्ध कराना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिटी पॉलिक्लीनिक में अलग-अलग दिन विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती का दावा किया गया था। यहां जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, ईएनटी, चर्म रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों की सेवाएं उपलब्ध कराने की योजना बताई गई थी। जनवरी में पॉलिक्लीनिक बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
अप्रैल में इसका संचालन शुरू होने के बाद अभी तक केवल हड्डी रोग और स्त्री रोग विशेषज्ञ की ही तैनाती हो सकी है। छह माह बाद भी इन दोनों विशेषज्ञों के अलावा अन्य विभागों के मरीजों को यहां विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है।

विशेषज्ञ चिकित्सकों की सुविधा शुरू होने से मरीजों को मंडलीय अस्पताल जाने से राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन विशेषज्ञों की तैनाती पूरी नहीं होने से व्यवस्था सीमित रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed