{"_id":"698a3da97e0d5f466c0f873c","slug":"only-two-out-of-seven-pumps-of-sakhaura-pump-canal-are-being-operated-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-148370-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सखौरा पंप नहर की सात में सिर्फ दो पंप से का हो रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सखौरा पंप नहर की सात में सिर्फ दो पंप से का हो रहा संचालन
विज्ञापन
सखौरा पंप नहर से निकली क्षतिग्रस्त चैनल।- ।स्ंवाद।
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक में सिंचाई के लिए एक मात्र सखौरा पंप नहर की हालत खराब है। इन दिनों सात में महज दो पंप के संचालन से टेल पर बसे किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे किसान मायूस नजर आ रहे हैं। नहर के संचालन में हेड मुख्य नहर तक लगभग 1500 मीटर चैनल बाधा बन रही है। चैनल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। क्षमता बढ़ाने पर जहां पानी छलकने लगता है वहीं सीपेज से व्यर्थ में इधर-उधर पानी बह जाता है। सखौरा पंप नहर का निर्माण 1967 में किया गया था। इससे 1864 हेक्टेयर खेतों की सिंचाई की जाती है। 8.48 किलोमीटर लंबे नहर से बिसुंदरपुर माइनर, मसारी माइनर, विश्वनाथपुर माइनर, रामपुर माइनर व महादेवा माइनर निकली है। गेहूं सीजन में भले ही कभी कभार पानी टेल तक पहुंच जाता है लेकिन खरीफ सीजन में विश्वनाथपुर माइनर और सरैया पुल से आगे पानी न बढ़ने से किसानों को वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए फसलों की सिंचाई करनी पड़ती है। किसानों के दबाव में यदि पानी क्षमता बढ़ाई जाती है तो मुख्य नहर से पहले बना चैनल बाधा बन रही है।
कुलाबा नंबर 14 की नालियां ध्वस्त-मिर्जापुर। सखौरा नहर से निकली कुलाबा नंबर 14 की नाली पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। इससे नुआंव, विजयपुरा के अलावा बिसुंदरपुर व पिपराडाड़ तक किसान फसलों की सिंचाई करते रहे। गांव निवासी किसानों का कहना है कि जब से नाली ध्वस्त हुई गांव व क्षेत्र की सिंचाई प्रभावित हो गई है। लोगाें को मोल के पानी से फसलों की सिंचाई करने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
एक समय था सखौरा पंप नहर के पानी से क्षेत्र आजाद रहा करता था। पिछले कई वर्षो से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। मायूस किसान वैकल्पिक व्यवस्थाओं के भरोसे फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। -रविकांत तिवारी, सिनहरकला।
विज्ञापन
नहरों की साफ-सफाई न होने से गुरुसंडी टेल पर बसे किसानों की खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यदि पानी कभी आता भी है तो सिर्फ किसानों की फसल बर्बाद करने के लिए। -लक्ष्मीकांत पांडेय, गुरुसंडी।
सखौरा मुख्य नहर के साथ ही इससे निकली माइनरों की दशा खराब है। पूरी क्षमता से पानी का संचालन नहीं हो पा रहा है। शिकायत पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। -सुखनंदन दुबे, नुआंव।
सखौरा मुख्य नहर से कुलाबा नंबर 14 की नाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। विभाग से कई बार शिकायत हुई बावजूद इसके ध्यान नहीं दिया जा रहा है। -त्रिवेणी प्रसाद पांडेय, नुआंव।
सखौरा पंप नहर से निकला चैनल काफी पुराना होने से क्षतिग्रस्त हो गया है। इससे पूरी क्षमता से नहर का संचालन नहीं हो पा रहा है। चैनल के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है। बजट आवंटित होने पर विकल्प तलाशा जाएगा। -राजाराम, अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर प्रखंड मिर्जापुर।