फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only Pandas with dress and ID card will be able to enter Vindhyavasini temple

Mirzapur News: ड्रेस और आईकार्ड धारक पंडा ही विंध्यवासिनी मंदिर में कर सकेंगे प्रवेश

Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Only Pandas with dress and ID card will be able to enter Vindhyavasini temple
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित प्रशासनिक भवन में मंगलवार को नवरात्र मेला के लिए जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने अधिकारियों व पंडा समाज के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर मेला तैयारियों की समीक्षा की। इसमें निर्णय लिया गया कि आई कार्ड धारक और निर्धारित ड्रेस कोड में ही पंडा विंध्यवासिनी मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। आई कार्ड विंध्य पंडा समाज और विंध्य विकास परिषद के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होगा। मां का चरणस्पर्श प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से मन्दिर में श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के लिए निर्धारित ड्रेस कोड व पंडा समाज व विंध्य विकास परिषद के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आई कार्ड धारक पंडा ही मन्दिर में प्रवेश कर दर्शन करा सकेंगे। यह भी निर्णय लिया गया कि मेला के दौरान दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुचारू ढंग से मां का दर्शन मिल सके, इसके लिए चरण स्पर्श पर पूर्णतया प्रतिबन्ध रहेगा।
विज्ञापन

झांकी दर्शन श्रद्धालु कर सके इसके लिए कहा गया कि गर्भ गृह में दोनों गेट पर एक-एक पंडा/पुरोहित बैठकर व एक-एक पुरोहित अन्दर जाकर अपने जजमान को दर्शन करायेंगे। जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका से कहा कि मेला क्षेत्र में पार्किंग के लाइसेंस जारी किये जाय तथा सरकारी व प्राइवेट पार्किंग स्थलों पर पार्किंग का दर निश्चित करते हुए उसका बोर्ड लगाया जाए। अधिशासी अभियंता जल निगम से कहा कि मेला क्षेत्र में खोदे गये सड़कों को 14 सितंबर तक पूर्ण कराते हुए समतल करा दिया जाय। विभिन्न घाटों सहित त्रिकोण मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था अच्छी करने का निर्देश दिया गया । जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी कार्य समय से पूर्ण कर लिया जाए और लापरवाही न हो। । पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने कहा कि पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाई जाएगी और सीसी कैमरे से निगरानी की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी सहित अवनीश मिश्र, गुंजन पांडेय, भानु पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed