फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Only India can guide the world: Kalraj

भारत ही कर सकता है विश्व का मार्गदर्शन : कलराज

Thu, 11 Apr 2024 02:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Only India can guide the world: Kalraj
मिर्जापुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश भारत ही विश्व का मार्गदर्शन कर सकता है। उन्होंने कहा कि मां ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दे जो सनातन और देश की संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास करते हैं।
विज्ञापन

कलराज बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकाराें से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वे हर साल नवरात्र में मां के दर्शन के लिए आते हैं। इसके अलावा जब भी अवसर मिलता है वे मां के दर्शन के लिए आते हैं। यहां आकर उनको आनंद की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। ऐसी स्थिति बन रही है कि जब विश्व के देश यह कहने लगें कि भारत ही सबका मार्गदर्शन कर सकता है। ऐसी स्थिति जब बन जाएगी तो निश्चित ही भारत विश्व गुरु होगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने मां से प्रार्थना की है कि वे ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें जो देश की प्राचीनतम सनातन, धर्म और संस्कृति को ध्वस्त करने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली में जेल से चल रही सरकार से संबंधित सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ नहीं कहेंगे। उन्होंने भारत के अंदरूनी मामलों में कुछ देशों की टिप्पणी को गैर जरूरी बताया। कहा कि ऐसा होता नहीं है। कोई भी देश किसी दूसरे देश के मामलों में हस्तक्षेप नहीं करता है, लेकिन यदि हुआ है तो भारत उसका जवाब देगा। इससे पहले उन्होंने मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। काफी संख्या में लोगों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बदली कटरा स्थित अधिवक्ता सुरेश कुमार त्रिपाठी के आवास पर गए। वहां भी उनका स्वागत किया गया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने उनसे मुलाकात कर स्वागत किया। इस दौरान भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकुमार विश्वकर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed