फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Online studies: WhatsApp and web series have become the support of studies

आनलाइन पढ़ाई ः व्हाट्सएप और वेब सीरिज बने हैं पढ़ाई का सहारा

Fri, 17 Apr 2020 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Online studies: WhatsApp and web series have become the support of studies
मिर्जापुर। लॉक डाउन के चलते इस बार विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। परीक्षा तो गई ही, कक्षाओं का भी कोई अता पता नहीं। घर बैठे वह क्या करें तो विश्वविद्यालयों व माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ऑनलाइन शिक्षा का आदेश जारी कर दिया। अब इसे लेकर पढ़ाई की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय संचालित हैं। लॉक डाउन की स्थिति को देेखकर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने सभी महाविद्यालयों को यह निर्देश दिया है कि वे सोशल साइट या व्हाट्सएप ग्रुप या फिर वेब सीरीज के माध्यम से विद्यार्थियों को घर बैठे शिक्षा प्रदान करें। इससे उनका समय नष्ट नहीं होगा और उनकी तैयारी होती रहेगी। इसके लिए छोटे-छोटे टेस्ट सीरीज जारी किए जा रहे हैं। कई जगह उनका उपयोग भी शुरू कर दिया गया है। यू-ट्यूब पर भी शिक्षण सामग्री उपलब्ध है। घर बैठे- बैठे विद्यार्थी भी उब रहे हैं। वे भी इस व्यवस्था से खुश हैं। हालांकि अब भी कुछ विद्यार्थी ऐसे हैं जो एंड्रायड फोन का इस्तेमाल नहीं करते हैं लेकिन अधिकांश लोग इससे जुड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
इसके तहत प्राथमिक तौर पर सभी पंजीकृत विद्यार्थियों का व्हाट्सएप समूह बनाकर उनसे संपर्क किया जा रहा है और उनको शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही उनकी शंकाओं का भी निदान किया जा रहा है। - डा. किरन सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर सभी सामग्री उपलब्ध है। उसको देखकर विद्यार्थी अपने शिक्षक से परामर्श कर सकता है अथवा व्हाट्सएप समूह से जुड़कर अपने प्रश्नों का उत्तर प्राप्त कर सकता है। - डा. सुनीता पांडेय
आनलाइन शिक्षा इस समय की आवश्यकता है। वैसे तो यह परीक्षा का समय है लेकिन परीक्षा न होने की स्थित में विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रमानुसार पूरा ज्ञान घर बैठे यू ट्यूब या व्हाट्सएप समूह के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। - डा. आशीष श्रीवास्तव

इस समय पूरी शिक्षा आनलाइन ही चल रही है। इसके लिए विश्वविद्यालय ने तमाम साधन उपलब्ध कराएं है। यू ट्यूब, जूम एप अथवा व्हाट्सएप समूह की सहायता से अपनी शिक्षा को नियमित कर सकते हैं। - डा. ध्रुवजी पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed