फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One tree in the name of mother..... 23,790 saplings were planted in the district, more than the target

Mirzapur News: एक पेड़ मां के नाम..... लक्ष्य से अधिक जिले में 23,790‬ पौधे रोपे गए

Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
One tree in the name of mother..... 23,790 saplings were planted in the district, more than the target
वृहद पौधरोपण के तहत बुधवार को एक पेड़ मां के नाम की थीम पर जिले में लक्ष्य से अधिक पौधों का रोपण किया गया। जिले के लिए 9332500 पौधों के लक्ष्य की तुलना में 9356290 पौधे रोपे गए। यह लक्ष्य से 23,790‬ पौधे अधिक हैं। मुख्य कार्यक्रम पटेहरा ब्लॉक के बहुती कंपार्टमेंट में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने पौधरोपण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन

बहुती कंपार्टमेंट परिसर में पिंकी जावेल सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य व जिले की नोडल अधिकारी, छानबे अपना दल एस विधायक रिंकी कोल, चैयरमेन जिला कोऑपरेटिव बैंक जगदीश पटेल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मुख्य वन संरक्षक मनीष मित्तल, डीएफओ राकेश कुमार, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति किस्मत क्षत्रिया के अलावा श्री साईं परिवार सेवा संगठन के अध्यक्ष शुभम गुप्ता, संजय चंद, आदि ने पौधरोपण किया। नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी ने भी विंध्याचल के एसटीपी पहुंचकर पौधरोपण किया। ईओ जी लाल एवं अन्य अधिकारियों ने भी एसटीपी प्रांगण में पौधरोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह ने लालडिग्गी पार्क में पौधरोपण किया। मंडलीय अस्पताल परिसर स्थित शिव मंदिर में नगर अध्यक्ष पूर्वी डॉली अग्रहरि ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

चुनार: प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी योजना एक पेड़ मां के नाम के तहत बुधवार को सुबह चुनार दुर्ग में प्रदेश सरकार के मंत्री प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता मामले आशीष पटेल ने पौधरोपण करते हुए सभी को पौधे लगाने का अनुरोध किया। पालिकाध्यक्ष मंसूर अहमद ने नगर में नव निर्मित वाह्य न्यायालय परिसर में व परेड ग्राउंड पर पूर्व सभासद ज्योति प्रकाश सिंह ने पौधरोपण किया। कछवां, नगर पंचायत अध्यक्ष मिताली जायसवाल और प्रिंसिपल ने स्कूल परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा का लोगों से अनुरोध किया। मझवां भाजपा विधायक सुचिस्मिता मौर्य, बीडीओ सिटी मुनीश कुमार ने बरकछाकलां खजुरी नदी के किनारे पौधरोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीओ पंचायत सिटी अनूप दुबे टीम के साथ ब्लॉक परिसर में पौधरोपण कर लोगों को जागरूक किए। जमुई, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने सामुदायिक शौचालय के सामने पौधरोपण किया। सक्तेशगढ़: नदिहार में ग्राम प्रधान रविशंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख गजेंद्र प्रताप सिंह व बीडीओ राजगढ़ वीरेंद्र प्रताप वर्मा सहित थाना प्रभारी राजगढ़ रणविजय सिंह पौधे रोपे। चील्ह, कोन ब्लाक क्षेत्र में अनिल सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीओ बबीता सिंह ने पौधे रोपे किया। हलिया: भटवारी पंचायत भवन पर छानबे विधायक रिंकी कोल, एसडीएम लालगंज संजीव कुमार यादव और बीडीओ विजय शंकर त्रिपाठी ने पौधे रोपे। डीएफओ वन्य जीव कैमूर तापस मिहिर, मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार ने हर्रा वन क्षेत्र के कंपार्टमेंट 6 में पीपल,बरगद, और नीम का पौधरोपण किया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने उमरिया सामुदायिक केंद्र, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अवधेश कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तथा खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव प्राथमिक विद्यालय सोनगढ़ा में पौधरोपण किया। ड्रमंडगंज: देवहट में प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने आरआरसी सहित सेवटी नदी के किनारे पौधे रोपे। पड़री, पूर्व माध्यमिक विद्यालय लोकापुर परिसर में मझवा विधायक शुचिस्मिता मौर्य व ब्लाक प्रमुख पहाड़ी इंद्र बहादुर पांडेय, बीडीओ हरिओम गुप्ता व खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी फराह रईस ने कई फलदार व छायादार पौधे रोपे। जिगना, बीडीओ छानबे रामपाल, प्रभारी एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, विजयपुर की प्रधान शहीदाबानो ने विजयपुर पहाडी पर स्थित विंध्य वाटिका में पौधरोपण किया। इसी तरह प्रधान संगठन अध्यक्ष संतोष तिवारी, विनोद यादव, पंचबहादुर सिंह, विनय कुमार सिंह आदि ने पौधरोपण किया।



इनसेट
जितना पेड़ लगउबा, उतना पैसा पउबा : आशीष पटेल

पटेहरा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत मंत्री आशीष पटेल ने लालगंज रेंज के बहुती बीट के हड़ौरा कंपार्टमेंट नंबर 2 में पौधरोपण के दौरान कहा उत्तर प्रदेश में जो वन क्षेत्र था वह पहले नौ प्रतिशत था अब दस प्रतिशत हो गया है। कहा एक प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कैविनेट मंत्री ने किसानों से कहा जेतना पेड़ लगउबा उतना पैसा पउबा। उन्होंने किसानों से मेड़ पर पेड़ लगाने का अनुरोध किया।




औद्योगिक आस्थान में उद्यमियों ने किए पौधरोपण
फोटो- 34
मिर्जापुर। वृह्द पौधरोपण अभियान के तहत इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बुधवार को औद्योगिक अस्थान पथरहिया में पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया। मुख्य अतिथि संयुक्त आयुक्त उद्योग वीरेंद्र कुमार सहित आईआईए अध्यक्ष आशीष बुधिया, मंडल अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल, मंडलीय सचिव मनोज खंडेलवाल, सदस्य कल्याण अग्रहरी, नरेश सिंह, संतोष अग्रवाल आदि ने कई फलदार और छायादार पौधे रोपे।








जंगली पौधा दिए जाने से ग्रामीणों में रोष
चील्ह। कोन ब्लाक क्षेत्र में पौधरोपण अभियान के दौरान चील्ह पौधशाला की तरफ से किसानों को फलदार पौधा को न देकर जंगली पौधा दिए जाने से लोगों में रोष व्याप्त रहा। ग्राम प्रधानों ने भी नाराजगी व्यक्त की। रोष व्यक्त करने वालों में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, ग्राम प्रधान दिनेश कुमार दूबे, धर्मेंद्र कुमार बिंद, महावीर सरोज आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान इस तरफ आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की।

चुनार में एसएसपी ने किया पौधरोपण
मिर्जापुर। एक पेड़ मां के नाम अभियान तहत बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने थाना चुनार के पुलिस चौकी सक्तेशगढ़ परिसर में पौधरोपण किया गया। साथ ही अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ओपी सिंह व अपर जिलाधिकारी वित्त एके सिंह द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार मंजरी राव, प्रभारी निरीक्षक चुनार रविंद्र भूषण मौर्या आदि रहे। इसके अलावा अन्य थाना और पुलिस चौकी में पौधे रोपे गए।


राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में रोपे गए हरिशंकरी के पौधे
फोटो- पांच
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिण परिसर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से पौधरोपण किया गया। इसमें पीपल, बरगद और पाकड़ के पौधो को त्रिभुजाकार में लगाया गया। पीपल, बरगद और पाकड़ के सम्मिलित रोपड़ को हरिशंकरी कहते हैं। हरिशंकरी के तीनों वृक्षों को एक ही स्थान पर इस प्रकार रोपित किया जाता है कि तीनों वृक्षों का संयुक्त छत्र विकसित हो व तीनों वृक्षों के तने विकसित होने पर एक तने के रुप में दिखाई दें। इसकी कई पौराणिक मान्यताएं भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed