फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One thousand fine on cleaning hero, salary stopped

सफाई नायक पर किया एक हजार का जुर्माना, रोका वेतन

Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
One thousand fine on cleaning hero, salary stopped
मिर्जापुर। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने शनिवार को घंटाघर वार्ड का निरीक्षण किया। गंगा घाटों पर नियमित साफ-सफाई करने का आदेश दिया। साथ ही सीढ़ियों पर जमे बालू को हटाने का निर्देश दिया। गंदगी मिलने पर सफाई नायक से एक हजार का जुर्माना वसूलने और वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

वार्ड भ्रमण यात्रा के क्रम में नपाध्यक्ष ने वार्ड के घंटाघर चौराहा, बाटा का चौराहा, बेनीबाबू की गली, तकिया दानूशाह, ओलियर घाट, अंजही गली, जुगुल किशोर गली, बांके लाल की गली, साधुवाड़ा की गली, बरियाघाट, मछली का पुल आदि में भ्रमण किया। कहा कि ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर जल्द ही म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। लोगों की मांग पर वार्ड में बने पिंक (महिला) शौचालय के बगल में पुरूष शौचालय बनवाने का आश्वासन दिया। घंटाघर चौराहे पर बने मूत्रालय से बदबू और गंदगी आने की शिकायत की गई, जिसे तोड़कर अन्यत्र मूत्रालय बनवाने की मांग की गई। नपाध्यक्ष ने मंदिर के पास बंधे पशुओं के मल-मूत्र के कारण काफी गंदगी और अतिक्रमण मिलने पर नाराजगी जताई। व्यक्ति के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। सतीश चंद्र सर्राफ, राधेश्याम गुप्ता, दिनेश तिवारी, द्वारिका साहू, प्रीतम केशरवानी, सत्य नारायण केशरवानी, पालिका से सुधीर कुमार वर्मा, देवेंद्र बहादुर सिंह, मनोज सोनकर, पंकज श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed