फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One person riding a bike died and another got injured after colliding with a truck

Mirzapur News: ट्रक से टकराने पर बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Thu, 31 Oct 2024 09:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Oct 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
One person riding a bike died and another got injured after colliding with a truck
राजगढ़। ददरा बाजार में बुधवार की रात सड़क पर खड़े ट्रक में टकराने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी राजगढ़ पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे साथी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

ददरा पहाड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय रामनरेश और 24 वर्षीय शत्रुघ्न बुधवार की रात करीब 11 बजे नदिहार बाजार से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में ददरा बाजार स्थित बैंक के पास आगे से आ रहे वाहन की रोशनी बाइक चालक की आंखें चौंधियां गईं। इससे वे सड़क पर खड़े ट्रक में जा टकराए। इस हादसे में बाइक सवार दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी राजगढ़ ले जाया गया। जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ. संतलाल ने रामनरेश को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल शत्रुघ्न की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रेफर किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed