{"_id":"67b389f46b9af40dc6019b57","slug":"one-lane-of-prayagraj-mirzapur-highway-jammed-for-24-hours-more-vehicles-from-bihar-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-129855-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे की एक लेन 24 घंटे से जाम, बिहार की गाड़ियां ज्यादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे की एक लेन 24 घंटे से जाम, बिहार की गाड़ियां ज्यादा
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज महाकुंभ के पलट प्रवाह से सड़कों पर वाहनों का रेला उमड़ रहा है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे की एक लेन 24 घंटे से जाम से जकड़ी हुई है। प्रयागराज से आने वाली लेन पर रविवार की रात से वाहनों की कतारें लग गई थीं, जो सोमवार की शाम तक अनवरत बनी रहीं। ऐसे में वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि प्रयागराज जाने वाली लेन पर वाहन कम रहे। रविवार को चार लाख तो सोमवार को पांच लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन हुआ।
मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सबसे ज्यादा वाहन बिहार के दिख रहे हैं। इसके बाद झारखंड, ओड़िसा आदि राज्यों वाहनों का भी आवागमन हो रहा है। प्रयागराज से लौटने वाले बिहार के लोग मिर्जापुर मार्ग का प्रयोग कर रहे हैं। प्रयागराज से आने वाली लेन पर वाहनों की कतार सुबह से शाम तक लगी रही। श्रद्धालुओं के वाहनों के साथ रात में बरातियों के वाहनों का भी दबाव बढ़ गया, जिससे भीषण जाम लगा रहा।
कई बरातें भी जाम में फंसी रहीं। यातायात प्रभारी विपिन पांडेय ने बताया कि विंध्याचल के पुराने वीआईपी गेट से नटवा तक और शास्त्री पुल के पास वाहनों की कतार लगी है। बताया कि पांच लाख से ज्यादा वाहनों का आवागमन हुआ है।