फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One lakh devotees worshiped Maa Vindhyavasini

Mirzapur News: एक लाख भक्तों ने किया मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन

Mon, 01 Jan 2024 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
One lakh devotees worshiped Maa Vindhyavasini
विंध्याचल। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर मां विंध्यवासिनी के दरबार में रविवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से देर रात तक लंबी-लंबी कतारों में लगकर लोग मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन में जुटे रहे। भोर में मंगला आरती के पश्चात मंदिर का कपाट खुलने पर दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, जो रात तक जारी रहा। देर शाम तक करीब एक लाख श्रद्धालु मां का दर्शन-पूजन कर चुके थे।
विज्ञापन

शाम होते-होते आस्थाधाम में सभी होटल और धर्मशाला श्रद्धालुओं से भर गए। आस्थाधाम पहुंचे श्रद्धालु अखाड़ा घाट, गोदारा घाट, बाबू घाट , परशुराम घाट, पक्का घाट, दीवान घाट पर गंगा में स्नान करने के पश्चात हाथों में नारियल, चुनरी, माला-फूल, प्रसाद इत्यादि पूजन सामग्री के साथ मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचकर परिक्रमा पथ पर लाइन में खड़े हो गए। माता की एक झलक पाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मां का दर्शन-पूजन कर मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवताओं का दर्शन कर परिक्रमा भी की। इसके साथ ही विंध्य पर्वत पर विराजमान महाकाली एवं अष्टभुजा देवी का भी दर्शन किया। मां विंध्यवासिनी का कपाट दोपहर राजश्री आरती, शाम को संध्या आरती एवं रात में बड़ी आरती के लिए बंद हुआ। इसके उपरांत मंदिर का कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खुला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed