फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One killed another seriously injured in a head-on collision between two bikes

Mirzapur: दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 12 Nov 2024 12:38 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 12 Nov 2024 12:38 AM IST
सार

करमा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई ओर दूसरा घायल हो गया। बताते चलें कि घटना के बाद इमलीपुर गांव में मातम है। मृतक रिश्तेदारी से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से टकरा गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
One killed another seriously injured in a head-on collision between two bikes
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करमा थाना क्षेत्र के इमलीपुर गांव के पास दो बाइको की आमने-सामने टक्कर में  दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


सोनभद्र जनपद के पांडेपोखर मोकरसिम गांव निवासी 50 वर्षीय प्रेमनाथ अपने रिश्तेदारी में राजगढ़ थाना क्षेत्र के सरसों सेमरी गांव में गया हुआ था। जहां से वापस अपने घर पांडे पोखर जा रहा था। सोमवार की रात लगभग नौ बजे जैसे ही इमलीपुर गांव के पास पहुंचा कि सामने से आ रहा तेज रफ्तार बाइक सवार  मगरदहा गांव निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश से आमने-सामने टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती किया गया। जहां चिकित्सक ने परीक्षण कर प्रेम नाथ को मृत घोषित कर दिया । ओमप्रकाश की हालत गंभीर देख प्राथमिक इलाज के बाद ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed