फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One hundred members of the target party member membership drive

एक सदस्य को सौ सदस्य बनाने का लक्ष्य

Tue, 09 Dec 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर Updated Tue, 09 Dec 2014 11:59 PM IST
विज्ञापन
One hundred members of the target party member membership drive
 भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें 19 दिसंबर से तीन दिवसीय महासदस्यता अभियान को सफल बनाने पर मंत्रणा की गई। साथ ही उक्त अभियान में बूथों पर कैंप लगाकर एक सदस्य द्वारा कम से कम सौ सदस्य बनाए जाने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन



भारतीय जनता पार्टी के सिटी उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक गजानंद मंदिर के प्रांगण में हुई, जिसमें कार्यकर्ताओं को महासदस्यता अभियान में सभी बूथों पर कैंप लगा कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष शैलेश दूबे ने बताया कि मंडल के सभी 80 बूथों पर सदस्यता कैंप का आयोजन किया जाएगा। मंडल में पांच हजार सदस्य मोबाइल से बना लिए गए हैं।

महाअभियान में 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में राममूर्ति बिंद, डा. प्रेमबहादुर सिंह, महेश गुप्ता, बिनोद दूबे, गंगासागर, भरतलाल बिंद, रोहित दूबे, अनुराग, नीरज तिवारी व महाजन उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के मंडल कोन के पदाधिकारियाें की बैठक आरएन पब्लिक स्कूल के सभागार में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसमें बूथ प्रवासी और बूथ प्रमुख को बूथ पर उपस्थित रह कर महासदस्यता अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया गया। प्रवासी प्रभारी शिवपूजन सिंह व कोन मंडल अध्यक्ष राजनाथ चौबे ने  बताया कि कोन मंडल आठ सेक्टर व 51 बूथ प्रमुख हैं। बैठक में पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण सिंह, प्रमोद सिंह, अरुण दूबे, विजय निषाद, लालबहादुर सरोज, रमाकांत दूबे, भूपेंद्र सिंह, उमेश व प्रह्लाद आदि उपस्थित रहे।  


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed