{"_id":"6331fc55b4671472411246a7","slug":"one-died-of-kovid-two-others-infected-mirzapur-news-vns676281247","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड से एक की मौत, दो अन्य संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड से एक की मौत, दो अन्य संक्रमित
विज्ञापन
जिले में सोमवार को कोविड के दो संक्रमित मरीज मिले, जबकि एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिले में एक्टिव केस अब चार हो गए हैं।
एक सप्ताह के अंतराल के बाद जिले में फिर से कोविड संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार को दो कोविड संक्रमित मिले थे। इस बीच सोमवार को भी दो कोविड संक्रमित मिले, जबकि एक अन्य कोविड संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि संक्रमित मरीजों में से एक जमालपुर क्षेत्र निवासी महिला आइसोलेशन में है, जबकि पड़री क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति जिला अस्पताल में भर्ती है। महाराष्ट्र निवासी 67 वर्षीय वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि वृद्ध परिवार के सदस्यों के साथ दर्शन के लिए विंध्याचल आए थे। यहां उनकी तबीयत खराब हुई तो मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंडलीय अस्पताल में कोविड की जांच हुई। जांच में कोविड की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 12351 संक्रमित मिले चुके हैं। इनमें से 12217 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 130 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है।