{"_id":"6079539b8ebc3e58fe369d85","slug":"one-died-by-bike-collision-in-tree-accident-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Fri, 16 Apr 2021 02:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 16 Apr 2021 02:36 PM IST
विज्ञापन
demo pic
मिर्जापुर जिले के चुनार थाना क्षेत्र के दुर्गा जी पहाड़ पर मच्छरमर्रा के पास शुक्रवार की सुबह एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को चेचरी मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। जहां चिकित्सक ने बाइक चला रहे युवक को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे दोस्त की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 11 बजे एक युवक अपने दोस्त के साथ बाइक से सवार होकर घर से चुनार बाजार रमजान में खान-पान के सामान की खरीददारी के लिए निकला था। अचानक मच्छरमर्रा के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस बाइक सवार दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले आई।
विज्ञापन
Trending Videos
यहां चिकित्सक ने बाइक चला रहे युवक जुम्मन उर्फ शेरू(25) पुत्र सिद्दीक को मृत घोषित कर दिया। पीछे बैठे दोस्त मो. इन्द्रीश(21) पुत्र सत्तार की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर दिया। पुलिस शव ने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर युवक हेलमेट पहना होता तो शायद उसकी जान बच सकती थी।