फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   One day salary of four village development officers withheld

Mirzapur News: चार ग्राम विकास अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका

Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
One day salary of four village development officers withheld
लालगंज। कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में विकास खंड के चार ग्राम विकास अधिकारियों का खंड विकास अधिकारी ने एक दिन का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांग लिया है। इसके साथ ही कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भी लिखा है। यह कार्रवाई ग्राम सभाओं में संचालित योजनाओं की बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक में लापरवाही की बात सामने आने पर की गई है।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी संजय श्रीवास्तव ने ग्राम विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान चार ग्राम विकास अधिकारियों के कार्य में लापरवाही की बात सामने आई। यह शिकायत भी सामने आई कि समीक्षा बैठकों में चारों ग्राम विकास अधिकारियों को बार-बार हिदायत दिए जाने के बावजूद वे कार्य के प्रति लापरवाह बने रहे। इस पर खंड विकास अधिकारी ने कार्रवाई के लिए मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन भी रोक दिए जाने की सूचना दी है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि जिन ग्राम विकास अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोका गया है, उनमें सुनील चतुर्वेदी, शिवाकांत सेठ, जगदीश सिंह, कैलाश बिंद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed