फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the lines of AIIMS, treatment will be done in the emergency of the Divisional Hospital

Mirzapur News: एम्स की तर्ज पर मंडलीय चिकित्सालय की इमरजेंसी में होगा इलाज

Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
On the lines of AIIMS, treatment will be done in the emergency of the Divisional Hospital
मिर्जापुर। मेडिकल कॉलेज के अधीन मंडलीय अस्पताल में इमरजेंसी की व्यवस्था में सुधार होगा। दिल्ली एम्स से ट्रेनिंग कर लौटी डाक्टर और स्टाफ नर्स की टीम के सुझाव के बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरबी कमल इमरजेंसी का कायाकल्प और बेहतर व्यवस्था करने में जुट गए हैं। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने 20 बेड के इमरजेंसी कक्ष निर्माण के लिए स्थान का निरीक्षण किया। उम्मीद जताई गई कि नए वर्ष से एम्स की तर्ज पर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

पांच से नौ दिसंबर तक डा. दिलीप चौरसिया, डा. सुनील सिंह, स्टाफ नर्स शशिप्रभा ने एम्स दिल्ली में प्रशिक्षण लिया। जहां पर इमरजेंसी इलाज से लेकर अन्य मरीजों के उपचार के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। टीम के लौट कर आने के बाद एम्स में इमरजेंसी मरीजों के इलाज के लिए दिए गए प्रशिक्षण के बारे में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य को बताया। इसके बाद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. आरबी कमल ने एम्स की तर्ज पर मंडलीय अस्पताल की इमरजेंसी सुविधा को बेहतर करने के लिए डाक्टर और मैनेजर अनुज ठाकुर के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें दो से तीन स्थान को देखा गया। जहां पर बेहतर इमरजेंसी का निर्माण किया जा सके।
विज्ञापन

इसमें इमरेंसी कक्ष को तोड़कर बड़ा करने या 145 बेड के निर्माणाधीन भवन में इमरजेंसी बनाने पर विचार किया गया। प्राचार्य डा. आरबी कमल ने बताया कि इमरजेंसी सेवा में बदलाव किया जाएगा। मंडलीय चिकित्सालय में 20 बेड की इमरजेंसी बनाई जाएगी। इसमें मेडिसिन, ऑर्थो और सर्जरी के डाक्टर की तैनाती रहेगी। नए वर्ष से नए इमरजेंसी को शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed