फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On the fourth day of Chaitra Navratri, eight lakh people visited Maa Vindhyavasini.

Mirzapur News: चैत्र नवरात्र के चाैथे दिन मां विंध्यवासिनी के आठ लाख लोगों ने किए दर्शन

Mon, 23 Mar 2026 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
On the fourth day of Chaitra Navratri, eight lakh people visited Maa Vindhyavasini.
मां विंध्यवासिनी का भव्य फोटो संवाद - फोटो : Samvad
पहाड़ा वाली के जयकारे से गुंजायमान रहा माता का आंगन....एक झलक पाने को बेताब रहे श्रद्धालु
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी की चौखट पर झुकाया शीश, दर्शन के लिए मंदिर से सड़क तक देवी भक्तों की लगी रही लंबी कतारें

विंध्याचल। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर रविवार को पहाड़ा वाली की जयकारे से माता का आंगन गूंजायमान रहा। मां विंध्यवासिनी के आठ लोगों ने दर्शन किए। श्री विंध्य पंडा समाज के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि अवकाश के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। 8 लाख से ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान है। मां की झलक पाने के लिए मुख्य सड़क से मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भोर में मंगला आरती और शृंगार पूजन के बाद मां विंध्यवासिनी के दिव्य स्वरूप का दर्शन कर भक्त निहाल हो उठे। विभिन्न गंगाघाटों पर अनवरत स्नान ध्यान का दौर जारी रहा।
भक्तों ने देवी दरबार में मत्था टेका गंगा स्नान कर घंटों कतार में खड़े होने के उपरांत देवी के धाम में पहुंचे। घंटा, घड़ियाल, शंख और नगाड़े की गूंज के बीच पहाड़ा वाली के जयघोष से संपूर्ण मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा था। मंदिर की छत पर जगह-जगह आसन जमाए साधक पूजन व अनुष्ठान में जुटे रहे। भोर में मंगला आरती के बाद दोपहर गुड़हल कमल और गुलाब के पुष्पों से किया गया। मंदिर खुलने के बाद पहले से कतार में खड़े श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के भव्य स्वरुप का दर्शन कर भाव विभोर हो उठे।
विज्ञापन


दिव्यता और भव्यता से चमक उठा विंध्य कॉरिडोर

विंध्याचल। भव्य दिव्य और नव्य विंध्य कॉरिडोर की भव्य सजावट अलौकिक छठा बिखेर रही है। विंध्य क्षेत्र आने वाले श्रद्धालु धार्मिक उत्साह से सराबोर हैं। विंध्य कॉरिडोर की अनुपम छटा हर कोई निहार रहा है। नागर शैली में बने विंध्य कॉरिडोर की अनुपम छटा देखते ही बन रही है। सूर्यास्त होते ही विंध्याचल मंदिर की तरफ जाने के लिए रास्तों पर बने भव्य सिंह द्वार पर की गई लाइटिंग की अलौकिक छटा श्रद्धालुओं का मन मोह रहा। मुख्य गेट पर एवं परिक्रमा पंथ में बने नकासीदार परकोटा में अपने परिजनों के साथ सेल्फी पोज लेते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महाकाली के दरबार में उमड़े श्रद्धालु

विंध्याचल। चैत्र नवरात्र की चतुर्थी तिथि पर काली खोह पहाड़ पर विराजमान महाकाली के दरबार में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। तरह-तरह के पुष्पों से मां का किया गया भव्य शृंगार का दर्शन पाकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। माता के दर्शन पूजन के बाद भक्तजनों ने मंदिर परिसर में रक्षा बांध मन्नतें मांगीं। इसके बाद श्रद्धालुओं ने पहाड़ पर लंगूरों को चना गुड आदि ग्रहण करा कर पुण्य कमाया। देवी मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा मां के जयकारे से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान हो रहा।
मां अष्टभुजी देवी का दर्शन कर श्रद्धालु निहाल
अष्टभुजा पहाड़ पर पहुंचे दर्शनार्थी मां अष्टभुजी देवी के भव्य स्वरूप का दर्शन करके अभिभूत हो उठे मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन करने के बाद किसी ने रोपवे के माध्यम से तो किसी ने सीढ़ियां चढ़कर देवी मां का दर्शन पूजन किया। मां के दर्शन पूजन के लिए अष्टभुजा पहाड़ के नीचे श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रही। कतार में खड़े आस्थावान हाथ में नारियल चुनरी माला फूल प्रसाद लिए मां का जय जय कार लगाते हुए देवी धाम की तरफ बढ़े चढ़े जा रहे थे। अष्टभुजी मंदिर की भव्य और अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी।


चैत्र नवरात्र मेला एटीएस के हवाले, चपे चपे पर नजर

चैत्र नवरात्र मेले की सुरक्षा व्यवस्था एटीएस संभाल रही है। पुलिस प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर है। सीसीटीवी कैमरे से मां विंध्यवासिनी मंदिर के साथ ही पूरे मेला क्षेत्र पर कड़ी निगरानी की जा रही है। एंट्रेंस प्लाजा, परिक्रमा पथ, पुरानी वीआईपी रोड, नई वीआईपी रोड, गंगा घाट मार्ग के अलावा एटीएस के जवान रेलवे स्टेशन, रोडवेज एवं त्रिकोण परिक्रमा पथ पर तैनात हैं। दर्शन पूजन को आए श्रद्धालु की सुरक्षा को लेकर एंट्रेंस प्लाजा छत पर सीसीटीवी कंट्रोल रूम बनाया गया है। भक्तों की सेवा के लिए वर्दीधारी जवानों के साथ सादे वेष में पुलिस के जवान तैनात हैं।


00000000000000000000000000000000000000

नगर विधायक संग डीएम ने किया निरीक्षण दिए जरुरी निर्देश
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र मेले के चौथे दिन रविवार को नगर विधायक पं रत्नाकर मिश्रा व जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने संयुक्त निरीक्षण कर मेला क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन को सुनिश्चित करने व सुरक्षा के लिहाज से अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न कराना पड़े।
000000000000000000000000000000000000000
0000000000000000000000000000000000000
मां की मुरादे पूरी कर दो हलुआ बाटूंगी... पर झूमे श्रोता
फोटो- 42, 43
विंध्याचल। उत्तर प्रदेश तीर्थ क्षेत्र परिषद की तरफ से विंध्य_महोत्सव के तीसरे दिन शनिवार भजन गायिका खूशबू तिवारी के भजन मां मुरादें पूरी कर दो, हलुआ बांटूगी पर श्रोता झूमने को विवश रहे।

पूर्वांचल के प्रसिद्ध गायक अमित दुबे के बम बम बोल रहा है काशी और निमिया के डाढ़ मैया पचरा गीत लोगों ने भक्ति के सागर में गोता लगाने को मजबूर हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सोहन लाल श्रीमाली ने किया। इस दौरान पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा रहा। मुख्य अतिथि ने अमित दुबे और खशबू तिवारी सहित अन्य कलाकारों को सम्मानित किया।

मां विंध्यवासिनी का भव्य फोटो संवाद

मां विंध्यवासिनी का भव्य फोटो संवाद- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed