फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   On Rakshabandhan, the only sister among three brothers died due to electric shock

Mirzapur News: रक्षाबंधन पर तीन भाइयों के बीच अकेली बहन की करंट से माैत

Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, the only sister among three brothers died due to electric shock
साक्षी सोनकर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
कछवां। पसियाही गांव में शनिवार की सुबह हादसे के चलते तीन भाईयों की कलाई सूनी रह गई। स्नान करके बाहर निकलते समय सबमर्सिबल पंप में आ रहे करंट की चपेट में आने से तीनों भाईयों के इकलौती बहन साक्षी सोनकर (16) की करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन

वह रक्षाबंधन के दिन अपने भाइयों को राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। सुबह सात बजे साक्षी के तीनों भाई नहाकर राखी बंधवाने का इंतजार कर रहे थे। भाईयों के बाद साक्षी नहाने गई। बाथरुम से नहाकर निकलते समय उसका हाथ सबमर्सिबल पंप के स्टार्टर से छू गया। उसमें करंट उतर रहा था।
विज्ञापन

इस कारण वह करंट की चपेट में आ गई और झुलसकर अचेत हो गई। परिवार के लोग उसे कछवां क्रिश्चियन अस्पताल ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर तत्काल उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी के निजी अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले तीन भाईयों की इकलौती बहन की मौत से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।
परिजनों ने बरैनी घाट पर अंतिम संस्कार किया। पिता शैलेंद्र सोनकर ने बताया कि वह वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। सुबह रक्षाबंधन की तैयारी में खुश थी, लेकिन उसे क्या पता था कि आज उसका आखिरी दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed