फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old woman dies due to drowning in Ganga canal

Mirzapur News: गंगा नहर में डूबने से वृद्धा की मौत

Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Old woman dies due to drowning in Ganga canal
अदलहाट। थाना क्षेत्र के जोगवां गांव के पास रविवार को गंगा नहर में पैर फिसल कर गिरने से वृद्धा की मौत हो गई।
विज्ञापन


क्षेत्र के डोमरी गांव निवासी नवरंगी (80) रविवार की सुबह गांव के पास गंगा नहर की सीढ़ी पर बैठकर स्नान कर रही थी। इसी दौरान अचानक वृद्धा का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। नहर के पानी के बहाव से 500 मीटर दूर चली गई। सूचना लगते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक हंस लाल ने शव को नहर से बाहर निकलवाया, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसके चार पुत्र हैं। थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि गंगा नहर में स्नान करते समय वृद्धा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed