फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man dies under relevant circumstances, police stopped the funeral

सन्दिग्ध परिस्थितियों में वृद्ध की मौत, पुलिस ने रोका अंतिम संस्कार

Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Old man dies under relevant circumstances, police stopped the funeral
चुनार। स्थानीय थाना क्षेत्र के बहरामगंज मुहल्ले में गुरुवार की शाम अधेड़ की गिरकर हुई मौत को पुलिस संदिग्ध मानते हुए उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे परिजनों को दाह संस्कार करने से रोका। शुक्रवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी शोभा साहनी (58) पुत्र भोला गुरुवार की देर शाम बावनजी मंदिर के पास गंगा के करार के नजदीक बैठा हुआ था। अचानक वहां से उठा और आगे बढ़ा। इसी दौरान करार पर उसका पैर फिसल गया और वह गिर घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए निजी चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजन शव वापस घर लाकर उसके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की शिकायत करने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दाह संस्कार करने से रोक दिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कोतवाल राजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों का कहना है कि मृतक शराब का सेवन किए हुए था। उसकी गिरकर घायल होने से मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed