फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old man dies in extinguishing a fire in the field

खेत में लगी आग बुझाने के चक्कर में झुलसकर वृद्ध की मौत

Fri, 17 Apr 2020 04:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
Old man dies in extinguishing a fire in the field
पटेहरा। लालगंज थाना क्षेत्र के देवरी नकटी गांव में शुक्रवार की सुबह मड़हे में चाय बनाते समय आग लगने से गेहूं का खेत जलने लगा। आग बुझाते समय वृद्ध किसान वहीं गिर गया। इससे वह आग की चपेट में आ गया। आग की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। जब तक मौके पर पहुंच कर लोग उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

85 वर्षीय भदई सुबह अपने खेत पर बने मड़हे में चाय बना रहे थे। इस दौरान आग की चिंगारी से गेहूं के खेत में आ लग गई। आग गेहूं के खेत में फैलने लगी। भदई आग बुझाने के लिए दौड़े। इस दौरान खेत में पड़े पाइप में पैर फंसने से वह आग में गिर गए। आग में गिरने से झुलसने लगे। उनको आग में जलता देख आस-पास के ग्रामीण दौड़े और आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन जब तक वे आग बुझाते भदई कर आग से झुलसकर मौत हो गई थी। मृतक के पुत्र मिठाई कोल ने थाने पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed