फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   old couple died in Mirzapur after vomiting following a meal Family members say not allow post-mortem

UP: पति के बाद पत्नी ने तोड़ा दम...भोजन के बाद हुई थी उल्टी, परिजन बोले- नहीं कराएंगे पोस्टमार्टम; जानें मामला

Wed, 10 Dec 2025 06:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 06:54 PM IST
सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में दंपती की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर जिगना थाना क्षेत्र की पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों से जानकारी लेने के बाद शव का सिर्फ पंचनामा किया गया।

विज्ञापन
old couple died in Mirzapur after vomiting following a meal Family members say not allow post-mortem
बुजुर्ग दंपती के बाहर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: जिगना थाना क्षेत्र के नेगुराबान सिंह गांव के मुस्लिम बस्ती में बीती बीमार दंपती को पहले उल्टी हुई, इसके बाद पहले पति की उसके बाद पत्नी की मौत हो गई। वृद्ध दंपती को उल्टी आने के बाद परिजन अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। 

विज्ञापन


अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बेटे और रिश्तेदारों की ओर से लिखित प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने परिजनों को शव दफनाने की इजाजत दी।
विज्ञापन


जिगना के नेगुराबान सिंह गांव के मुस्लिम बस्ती निवासी शकूर अहमद (75) और उनकी पत्नी आविदा बेगम (70) मंगलवार की देर रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। कुछ देर पति-पत्नी को उल्टी शुरू हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटा गुलबहार माता-पिता को उपचार के लिए विंध्याचल स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को दंपती के मौत की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। परिवार के लोगों से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर शव दफनाने की इजाजत दी गई है।

Trending Videos

तीन साल से मां की तबीयत थी खराब
बेटे गुलबहार ने बताया कि माता आबिदा बेगम की तबीयत तीन साल से खराब थी। वह मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज चल रहा था। पति-पत्नी की एक साथ मौत होने से गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। मृत दंपती के तीन बेटे हैं। दो बेटे बंगलूरू में रहते हैं।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा दंपती का शव
नेगुराबानसिंह के मुस्लिम बस्ती में बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दंपती की मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों के अनुरोध पर शव को दफन के लिए सौंप दिया है। क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी शकूर अहमद (75) व आविदाबेगम (70) पति पत्नी की मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई परिजन रात में ही निजी चिकित्सालय में ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को दफन के लिए परिवार को सुपुर्द कर दिया और परिजनों ने शव का दफ्न कर दिया। मृतक को तीन बेटे हैं। एक परिवार सहित घर पर है तथा दो बेटे बंगलौर में रहते हैं। इस संबंध मे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि परिवार के लोग पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, तो शव दफन करने के लिए सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed