फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Old-age pension is going into the bank accounts of 1,593 deceased people

Mirzapur News: 1593 मृतकों के बैंक खाते में जा रहा वृद्धावस्था पेंशन

Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Old-age pension is going into the bank accounts of 1,593 deceased people
मिर्जापुर। जिला समाज कल्याण विभाग से 1593 मृतकों के बैंक खाते में वृद्धावस्था पेंशन जा रहा है। इस बात का पता तब चला जब विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025- 26 की प्रथम त्रैमासिक सत्यापन किया। अब विभाग की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिले के 907 ग्राम पंचायतों में इस समय 118020 वृद्धा पेंशन के लाभार्थी हैं। इनके सत्यापन में 1593 पेंशनर्स मृत पाए गए हैं। सबसे अधिक मृतक पेंशनर्स जमालपुर विकास खंड क्षेत्र में पाए गए हैं। यहां पेंशनर्स की संख्या 14486 हैं। इसमें से 357 पेंशनर्स की मृत्यु हो गई है। इसके साथ ही जिले में 44 पेंशनर्स अपात्र पाए गए हैं। इन सभी का पेंशन रोका जाएगा। जिले में सबसे अधिक वृद्धावस्था पेंशनर्स छानबे विकास खंड में हैं। यहां पर 97 ग्राम पंचायतों में 14883 पेंशनर वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें से मृतक पेंशनरों की संख्या 151 है। सबसे कम पेंशनर्स कछवां नगर पंचायत में हैं। यहां 12 वार्डों में मात्र 530 लोग ही वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे हैं। इनमें से नौ पेंशनर मृतक हैं। नगर विकास खंड में 11888 पेंशनर पंजीकृत हैं, इनमें से 201 पेंशनर मृतक हैं।
विज्ञापन


विभाग की ओर से प्रतिवर्ष वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वालों का सत्यापन किया जाता है। एहतियातन बैंक को सूचित कर दिया गया है। जांच भी कराई जा रही है। वृद्धावस्था पेंशन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाती है। बैंकों को यह निर्देश है कि वह लाभार्थी की उपस्थिति में ही पेंशन की निकासी करें। पेंशन का कोई दुरुपयोग नहीं कर सकता। - रामविलास यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन




पहले भी पाए गए थे 2427 मृतक पेंशनर



मिर्जापुर। पूर्व में हुए सत्यापन में 111184 पेंशन धारकों में 2427 पेंशनर मृतक पाए गए थे। उनकी पेंशन रोक दी गई थी। परिजनों को चेतावनी भी दी गई थी। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि पेंशन भेजने के पहले ही सत्यापन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed