फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officials inspected the venue of the Sangh chief's program

Mirzapur News: अधिकारियों ने किया संघ प्रमुख के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण

Mon, 01 Jul 2024 04:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected the venue of the Sangh chief's program
विंध्याचल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक जुलाई को देवरहा हंस बाबा आश्रम में आएंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आश्रम परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। उधर, आश्रम में स्थित हनुमान जी के मंदिर में चढ़ाने के लिए 51 मन लड्डू बनाने का काम भी जारी रहा।
विज्ञापन

विंध्याचल धाम से दक्षिण दिशा में स्थित देवरहा हंस बाबा आश्रम में संघ प्रमुख के आने का प्रोटोकॉल जारी होते ही जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा आरएसएस तथा आश्रम के पदाधिकारियों की सक्रियता तेज हो गई। रविवार को आरएसएस प्रमुख के सुरक्षाकर्मियों ने जिला तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ आश्रम में पहुंचकर तैयारियों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मोहन भागवत सोमवार को दोपहर में आश्रम में पहुंचेंगे। यहां कुछ देर विश्राम के पश्चात बाबा से आशीर्वाद लेने जाएंगे। इसके पश्चात आश्रम में मौजूद ब्रह्म ऋषि श्री देवराहा बाबा मंच धाम हनुमान मंदिर में हनुमान जी के दर्शन-पूजन करेंगे। हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएंगे। तत्पश्चात रात में भोजन करने के बाद भक्त निवास में विश्राम करेंगे। अगले दिन दो जुलाई को सुबह फिर बाबा से आशीर्वाद लेने पहुंचेंगे और विदाई स्वरूप प्रसाद लेंगे।
विज्ञापन

आश्रम के ट्रस्टी अतुल सक्सेना ने बताया कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का दो दिवसीय कार्यक्रम है। त्रिकालदर्शी देवरहा हंस बाबा का आशीर्वाद लेने के बाद वे हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाएंगे। उसके बाद कैलाश मानसरोवर पुन: भारत में शामिल हो, इसके लिए पांचवीं बार संकल्प के साथ बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। दो जुलाई को पुनः बाबा से आशीर्वाद लेने के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत अगले स्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। उधर, रविवार को अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के दौरान एडीएम वित्त शिव प्रताप शुक्ला, नगर मजिस्ट्रेट लाल बहादुर सिंह, पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता प्रवीण कुमार चौहान, सीओ सिटी मनोज कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed