फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers should remain in their office from nine and half past ten in the morning

सुबह साढ़े नौ से साढ़े दस तक अपने कार्यालय में रहें अधिकारी

Sat, 14 Mar 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Officers should remain in their office from nine and half past ten in the morning
कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट नवीनीकरण को लेकर बैठ करते डीएम सुशील कुमार पटेल। - फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने जिले के सभी अधिकारियों यथा तहसील व विकास खण्ड के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वे सुबह साढ़े नौ बजे से 10.30 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर जन समस्याओं का निराकरण करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि इसके बाद ही अधिकारी क्षेत्र में जायें। यदि किसी अधिकारी को मुख्यालय से बाहर जाना हो तो उनके अथवा सक्षम अधिकारी से अनुमति प्राप्त करने के बाद ही मुख्यालय छोडें। उन्होंने कहा कि यदि कहीं मुख्यालय के बाहर जाये तो उसका अंकन भ्रमण रजिस्टर में भी होना चाहिए। उन्होंने जिला विकास अधिकारी को इस आशय का निर्देश भी दिया कि अपने स्तर से भी सभी विकास खण्ड अधिकारियों को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिष्चित करायें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्धारित समय के अन्दर आकस्मिक निरीक्षण भी कराया जायेगा यदि कोई अधिकारी बिना कारण या अनुमति के कार्यालय में अनुपस्थित पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन

कक्षों की मांगी संख्या
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को डीएम सुशील कुमार पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्ट्रेट परिसर के अधिकारियों से उनके कार्यालयों के लिए वांछित कक्षों की संख्या मांगी। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर का नवीनीकरण होना है। इसके लिए सभी अधिकारी अपनी आवश्यकतानुसार कक्षों की संख्या उपलब्ध कराएं ताकि उसके अनुसार नवीनीकरण कराया जा सके। इस अवसर पर एडीएम यूपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट जगदंबा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछड़ा वर्ग कल्याण के सदस्य ने सुनी समस्यायें
मिर्जापुर। बाणसागर निरीक्षण गृह में शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह पटेल ने जिले के भ्रमण के दौरान पिछडा वर्ग के लोगों के समस्याओं को सुना। साथ ही त्वरित निराकरण के लिये जिलाधिकारी को निर्देश दिया। इस दौरान जनपद के कई लोगों ने अपनी समस्याओं से उनको अवगत कराया। जिसमें प्रमुख रूप से रेलवे व नेशनल हाइवे में अधिग्रहीत जमीन के मुवावजा से संबंधित प्रार्थना पत्र देने वाले थे। उन्होंने संबंधित अधिकारी को नियमानुसार निस्तारण करने का निर्देश दिया। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि समस्याओं का नियमानुसार ससमय निस्तारण किया जाये ताकि लोगों को न्याय मिल सके। उन्होंने कहा कि नेशलन हाइवे में जा रही किसानों की भूमि का उचित मुवावजा दिलाया जाये। इस दौरान जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह, रेलवे व नेशनल हाइवे से सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed