फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Officers reached the village on information of boycott of voting

Mirzapur News: मतदान के बहिष्कार की सूचना पर गांव पहुंचे अधिकारी

Thu, 30 May 2024 02:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Officers reached the village on information of boycott of voting
राजगढ़। रामपुर-38 गांव के लोगों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर मतदान के बहिष्कार की चेतावनी दिए जाने की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को तहसीलदार संजीव यादव, सीओ ऑपरेशन, बीडीओ राजगढ़ मौके पर पहुंचे और वैकल्पिक सड़क बनवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

ज्ञात हो, रास्ता नहीं होने से लोगों को डेढ़ किमी की दूरी लगभग 10 किमी रास्ता तय कर रामपुर-38 गांव जाना पड़ता है। इस समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग खोले जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने बीते सोमवार को रेलवे क्रॉसिंग पर प्रदर्शन भी किया था। इस बीच जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर बुधवार को तहसील तथा पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को वैकल्पिक सड़क बनाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed