{"_id":"648b6c59551570470d0fb399","slug":"officers-and-employees-did-yoga-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-1046-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सभी ब्लाॅक मुख्यालयों पर बृहस्पतिवार को सुबह खंड विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षकों ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योगाभ्यास कराकर उन्हें निरोग रहने का मंत्र दिया।
सिटी ब्लाॅक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में योग दिवस का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लगभग 45 मिनट तक योगाभ्यास कराया। बीडीओ शरद कुमार सिंह ने बताया 21 जून को अघवार स्थित अमृत सरोवर पर योग दिवस का समापन किया जाएगा। उधर, ब्लॉक प्रमुख सुमन सिंह की अध्यक्षता में योग दिवस का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक सुप्रिया व रविशंकर ने लोगों को योगाभ्यास कराने के साथ ही इससे होने वाले लाभ के बारे में लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ हरिओम गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य, एडीओ प्रेमचंद पटेल आदि मौजूद रहे। हलिया
ब्लाॅक परिसर में योग सप्ताह के पहले दिन खंड विकास अधिकारी कुलदीप कुमार, संयुक्त बीडीओ श्रीरामश्री व ब्लाॅक कर्मियों व ग्राम प्रधानों को योगाभ्यास कराया गया। पटेहरा
विज्ञापन
ब्लॉक में प्रमुख गरिमा कोल ने योग दिवस का शुभारंभ किया। योग प्रशिक्षक पूजा पांडेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को योग की जानकारी दी। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि 21 जून को बसही ग्राम पंचायत के ग्रीन पार्क में योग दिवस मनाया जाएगा।