फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   oday will be the mandate today

आज सरेआम होगा जनादेश

Sat, 11 Mar 2017 12:23 AM IST
मिर्जापुर
मिर्जापुर Updated Sat, 11 Mar 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
oday will be the mandate today
ईवीएम जमा कराई गईं।
इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों में दर्ज जनादेश शनिवार को सार्वजनिक हो जाएगा। मशीनों में बंद विधानसभा चुनाव के 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। प्रशासन ने मतों की गिनती के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। मतगणना बथुआ स्थित राजकीय पालीटेक्निक परिसर में मतगणना सुबह साढ़े सात बजे से आरंभ होगी। काउंटिंग सीसी कैमरे  की निगरानी में होगी और परिसर की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन


जनपद की पांच विधानसभा सीटों, छानबे में 376, मिर्जापुर में 346, मझवंा में 362, चुनार में 337 और मड़िहान में 360 सहित जनपद में 1781 बूथों पर मतदान कराया गया। पालीटेक्निक कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें रखी गई हैं, जहां सीआईएसएफ के जवान निगरानी कर रहे हैं। मतगणना 11 मार्च को पालीटेक्निक  कॉलेज परिसर के पांच कमरों में मतगणना होगी। हर विधानसभा की मतगणना14 टेबुलों पर होगी। इसके बावजूद सबसे पहले चुनार और मिजापुर के नतीजे आने की संभावना है। यहां 24 राउंड में मतों की गिनती पूरी हो जाएगी। मझवां और मड़िहान में 25 चक्र गितनी के बाद परिणाम घोषित हो जाएंगे जबकि छानबे में 26 राउंड गिनती होगी। मड़िहान में 70 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ है।
विज्ञापन


 सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। स्ट्रांग रूम प्रात: सात बजे से खुलेगा। मतगणना साढ़े सात बजे से आरंभ होगी। गिनती विधानसभावार आरओ और एआरओ की निगरानी में होगी। उन्होंने बताया कि मड़िहान और छानबे के लिए दो टेबलों पर पोस्टल बैलेट की गणना होगी। वहीं मिर्जापुर, मझवां और चुनार विधानसभा के पोस्टल बैलेटों की गणना तीन टेबलों पर होगी। प्रत्येक टेबल पर एक सुपरवाइजर, एक गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। केंद्रीय बलों निगरानी में ईवीएम रखी गई हैं। गणना पर प्रेक्षक निगाह रखेंगे। छानबे में मृगांक शेखर, मिर्जापुर में ज्योति कलश, मझवां में प्रशांत कुमार, चुनार में रूपेंद्र चौधरी और मड़िहान में निनगम की तैनाती की गई है। ये आयोग के सीधे संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed