फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Objections against reservation revoked

आरक्षण के खिलाफ आपत्तियां निरस्त

Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Objections against reservation revoked
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जारी आरक्षण सूची के विरोध में पड़ी आपत्तियां महज औपचारिकता बन कर रह गई। जिला पंचायत राज विभाग ने शुक्रवार को आपत्तियां निरस्त कर अंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया।
विज्ञापन

जिले के अधिकांश विकास खंडों से ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आपत्तियां आई थी। जिसमें शिकायतकर्ताओं की ओर से अपना-अपना तर्क पेश करते हुए आपत्तियां दाखिल किया था। निरस्त हुई आपत्तियों को लेकर कईयों ने जिला पंचायत राज विभाग की जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए। जिले में ग्राम प्रधान पद के लिए सबसे ज्यादा 693 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए तीन, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर 46, ब्लाक प्रमुख पद पर तीन व जिला पंचायत सदस्य के लिए आठ आपत्ति को मिलाकर कुल 753 शिकायतें पंचायती राज विभाग को प्राप्त हुई थीं। जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि आरक्षण के खिलाफ आए शिकायतो को पूरी पारदर्शिता के साथ निस्तारण करते हुए अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed