फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nuaon: Mother-in-law saved daughter-in-law's legacy by winning the by-election.

नुआंव : उपचुनाव जीतकर सास ने बहू की विरासत बचाई

Sat, 22 Feb 2025 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nuaon: Mother-in-law saved daughter-in-law's legacy by winning the by-election.
मिर्जापुर। सिटी ब्लाॅक के नुआंव में ग्राम प्रधान संजू देवी के निधन के बाद उपचुनाव के बाद हुई उनकी सास विद्या देवी 583 मतों से जीत कर बहू की विरासत बचा ली। मतगणना में विद्या देवी ने 827 मत प्राप्त कर प्रतिद्वंदी गंगाजली को 583 मतों से हराकर ग्राम प्रधान का चुनाव जीत गईं।कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना सिटी ब्लाॅक सभागार में शुक्रवार को हुई। चुनाव मैदान में विद्या देवी को मिलाकर तीन प्रत्याशी मैदान में रहे। 19 फरवरी को हुए चुनाव में 1781 मतदाताओं में से 1113 वोटरों ने वोट दिया। विद्या देवी के चुनाव चिह्न कन्नी पर 827 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी गंगाजलि के चुनाव चिह्न अनाज ओसाता किसान को 244 वोट मिले। इसी तरह रेखा देवी के इमली चुनाव चिन्ह पर मात्र 19 वोट पड़े। कुल वैध मत 1090 और 23 मत रद्द रहे। मतणना बाद निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह और बीडीओ मुनीश कुमार सिंह ने नव निर्वाचित प्रधान विद्या देवी को जीत का प्रमाण पत्र दिया। प्रभारी एडीओ पंचायत दिनेश कुमार, एडीओ एजी अशोक कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


बहू के निधन की सहानुभूति मिली, अशिक्षित हैं प्रधान विद्या देवी
नुआंव में बहू के निधन के बाद मतदाताओं ने अब सास विद्या देवी पर भरोसा जताते हुए पंचायत की बागडोर सौंपी है। चुनाव जीतने के विद्या देवी ने कहा गांव के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगी। विद्या देवी के ससुर स्व. भगेड़ू वर्ष 2000 में प्रधान रहे। उनके बाद विद्या की बहू संजू देवी 2021 में नुआंव की ग्राम प्रधान चुनी गईं। बीमारी के चलते संजू के निधन के बाद प्रधान का पद रिक्त था। 19 फरवरी को ग्राम पंचायत में उप चुनाव में मतदाताओं ने संजू की सास पर भरोसा जताते हुए भरोसा किया। अशिक्षित विद्या देवी ने कहा जिस तरह से ग्रामीणों ने उन पर भरोसा जताया है इसे टूटने नहीं दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed