फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now women will be able to express their views without any hesitation at the pink booth.

Mirzapur News: अब पिंक बूथ पर महिलाएं बेहिचक कह सकेंगी अपनी बात

Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Now women will be able to express their views without any hesitation at the pink booth.
मिर्जापुर। छेड़खानी हो अथवा अन्य समस्याएं, महिलाएं थाने में जाने से कतराती हैं। अब महिलाएं और लड़कियां बेहिचक अपनी बात महिला पुलिस के सामने रख सकेंगी। इसके लिए जिले में पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जहां पर महिला पुलिसकर्मियों की ही तैनाती की जाएगी। जिले में 18 थानों में पिंक बूथ बनाए जाने हैं। इनमें से 14 थानों में अब तक 15 पिंक बूथ बना दिए गए हैं। चार थानों में भी स्थान की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सेफ सिटी योजना के तहत अब जिले में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए नए कदम उठाए गए हैं। इसके लिए पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। आम तौर पर महिलाएं अपने साथ होने वाली घटनाओं व समस्याओं को पुरुष पुलिसकर्मियों के सामने रखने में संकोच करती हैं। इस समस्या के निराकरण के लिए थानों में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना हुई है। जहां महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहती हैं, परंतु उनका काम सिर्फ महिलाओं की समस्याएं सुनना है। कार्रवाई के लिए थाने के पुरुष पुलिसकर्मी ही जाते हैं। इसलिए अब पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। जो थाने से दूर भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनेंगे। सीओ मंजरी राव ने बताया कि पिंक बूथ पर दो महिला कांस्टेबल की तैनाती रहेगी। पिंक बूथ में जाकर महिलाएं और लड़कियां अपनी समस्याएं कह सकती हैं। मामले की जांच के लिए भी महिला पुलिसकर्मी ही जाएंंगी।
विज्ञापन

सीओ लालगंज मंजरी राव ने बताया कि 15 पिंक बूथ बना दिए गए हैं। इसमें शहर कोतवाली में वासलीगंज, विंध्याचल में बंगाली तिराहा, कटरा कोतवाली में बरौधा कचार, देहात कोतवाली में भरुहना चौकी और गुरुसंडी चौकी, कछवां थाने में कस्बा चौकी, चुनार थाने में दुर्गाजी मोड़ व जमुई, लालगंज में बाबू उपरौध, हलिया थाना में कस्बा हलिया, जिगना थाना क्षेत्र में बिहसड़ा बाजार, अहरौरा थाना क्षेत्र में चुनार चौराहा के पास, मड़िहान थाना क्षेत्र में पटेवर मड़िहान बाजार के पास, राजगढ़ थाना क्षेत्र में नदिहार के पास पिंक बूथ बनाए गए हैं। पड़री, चील्ह, जमालपुर, संतनगर और ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र में अभी पिंक बूथ नहीं बने हैं। स्थान का चयन कर वहां पिंक बूथ बनाए जाएंगे। एएसपी सिटी नितेश सिंह का कहना है कि सेफ सिटी परियोजना के तहत पिंक बूथ बनाए जा रहे हैं। कामकाजी महिलाएं, स्कूली छात्राएं, बाजार जाने वाली महिलाओं को सुरक्षा कवच प्रदान करने में पिंक बूथ कारगर साबित होंगे। जहां महिला पुलिसकर्मी उनकी समस्याएं सुनकर उसकी जांच कर निराकरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed