फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Now empty heavy vehicles will be able to enter the city

Mirzapur News: अब शहर में आ सकेंगे खाली भारी वाहन

Wed, 13 Mar 2024 02:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Now empty heavy vehicles will be able to enter the city
मिर्जापुर। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगी है, परंतु औराई से आने वाले वाहनों की लंबी कतार को देखते हुए खाली वाहनों को नो इंट्री के दौरान शास्त्री पुल से नटवां होते हुए बथुआ तिराहे से आने की अनुमति प्रदान कर दी गई है। ट्रायल के तौर पर एक सप्ताह तक खाली भारी वाहनों को शहर से होकर जाने की अनुमति दी गई है। इसके लिए भी दिन में अलग-अगल समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

शहर में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सुबह छह से रात साढ़े नौ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। परंतु नो एंट्री की वजह से काफी संख्या में भारी वाहन नो एंट्री प्वांइट से पीछे की तरफ सड़क के किनारे खड़े हो जाते हैं। नो एंट्री खुलने पर हर तरफ से शहर में प्रवेश करते हैं। इससे बरकछा चौराहा, मुंहकुचवां, राबर्ट्सगंज, सेप्टन मिल, बथुआ तिराहा, गांधी घाट पुलिया, सबरी चौराहा, नटवां तिराहा, शास्त्री ब्रिज, चील्ह पिकेट आदि प्रमुख तिराहों तथाचौराहों पर भारी वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इस समस्या के समाधान के लिए कुछ शर्तों के साथ औराई से आने वाले खाली भारी वाहनों को मिर्जापुर शहर में प्रवेश की छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन

चील्ह पिकेट से शास्त्री ब्रिज की तरफ केवल खाली भारी वाहन ही जाएंगे। माल लदे भारी वाहन चील्ह पिकेट से औराई की तरफ पूर्व की भांति नो एंट्री का पालन करेंगे। खाली भारी वाहन शास्त्री ब्रिज, नटवां होते हुए बथुआ तिराहे की तरफ ही जाएंगे। किसी भी दशा में इन वाहनों को नटवां से विंध्याचल की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। नटवां तिराहे से बथुआ की तरफ सभी खाली भारी वाहनों को सेप्टन मिल होते हुए राबर्ट्सगंज तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। किसी भी वाहन को बथुआ तिराहे से गांधी घाट पुलिया (लालगंज मार्ग) की तरफ जाने वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जाएगा। सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तथा शाम चार से सात बजे बजे तक ट्रैफिक पीक आवर्स होने के कारण खाली भारी वाहनों को चील्ह तिराहे से नटवां की तरफ नहीं आने दिया जाएगा। ताकि बथुआ तिराहे पर यातायात सामान्य रहे। बथुआ तिराहे पर ट्रैफिक ज्यादा होने की दशा में जरूरत पड़ने पर चील्ह पिकेट से खाली भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया जाएगा। एंबुलेंस, स्कूल वाहन, डेयरी, पेट्रोलियम पदार्थ, ईंधन गैस, सरकारी बसें आदि इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed