फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Notice to Executive Engineer of Water Corporation for not attending the meeting

Mirzapur News: बैठक में नहीं आने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस

Thu, 26 Sep 2024 05:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Notice to Executive Engineer of Water Corporation for not attending the meeting
मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बुधवार को मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के विकास परियोजनाओं से संबंधित जिला अनुश्रवण समिति की बैठक में नहीं आने पर जल निगम के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी कर जवाब तलब कर लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को बताया कि मुख्यमंत्री डैश बोर्ड के 44 मदों में जिले को ए प्लस श्रेणी मिली है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सी और डी श्रेणी लाने वाले विभागों के अधिकारियों को आगाह किया कि अगले माह की रैंकिंग में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने यह चेतावनी भी दी कि शहरी विद्युत आपूर्ति में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को संस्तुति की जाएगी। जिलाधिकारी ने एनआरएलएम, 108 एंबुलेंस सेवा समेत खराब रैंकिंग वाले विभागों को प्रगति में सुधार लाने की हिदायत दी। जिलाधिकारी ने 50 लाख रुपये से ज्यादा लागत वाली 207 परियोजनाओं में से 126 निमार्णाधीन परियोजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा भी की। इस दौरान उन्होंने सिविल लाइन स्थित 50 शैय्या वाले निमार्णाधीन बहुखंडीय अस्पताल भवन के निरीक्षण के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन कर निर्माण कार्य के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, उप निदेशक कृषि विकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed