फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Not only in Bihar, something good is going to happen in the entire country: Arun Singh

बिहार ही नहीं, पूरे देश में कुछ अच्छा होने वाला है: अरुण सिंह

Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Not only in Bihar, something good is going to happen in the entire country: Arun Singh
विंध्याचल। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बिहार में चल रहे राजनीतिक उथल-पुथल के बारे में कहा कि थोड़ा इंतजार कीजिए, आगे सब अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि बिहार ही नहीं, पूरे देश में कुछ अच्छा होने वाला है।
विज्ञापन

वे शनिवार को दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण हो रहा है। किसानों का विकास हो रहा है। भारत का मान सम्मान और गौरव लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति एवं आध्यात्म पर गौरव हो रहा है। हम सभी मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 का जो संकल्प है, उसमें तीसरी बार देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में बैठने जा रही है। कहा कि समाजवादी पार्टी एवं कांग्रेस दोनों दल पहले भी गठजोड़ कर चुके हैं। इनका कोई भविष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन उत्तर प्रदेश में सभी 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed