फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nominations of only 10 out of 36 are valid, rest canceled

Mirzapur News: 36 में से 10 के ही नामांकन वैध, बाकी निरस्त

Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 04:57 AM IST
विज्ञापन
Nominations of only 10 out of 36 are valid, rest canceled
मिर्जापुर। लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने वाले 36 प्रत्याशियों में से 10 के नामांकन बुधवार को हुई जांच में वैध मिले। बाकी 26 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए गए।
विज्ञापन

मिर्जापुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया बुधवार को पूरी कर ली गई। नामांकन पत्रों की जांच के बाद कुल 36 दावेदारों में से 10 के नामांकन पत्र वैध मिले। बुधवार को देर शाम वैध प्रत्याशियों के नाम की सूची भी जारी कर दी गई। जिन लोगों के नाम नामांकन पत्र वैध मिले हैं उनमें केंद्रीय मंत्री सांसद अनुप्रिया पटेल, इंडी गठबंधन व सपा प्रत्याशी रमेश बिंद, बसपा के मनीष त्रिपाठी, अपना दल कमेरावादी के दौलत सिंह पटेल समेत छह अन्य शामिल हैं। मिर्जापुर संसदीय सीट पर चुनाव के लिए एक जून को मतदान होना है। चुनाव के लिए सात से 14 मई तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान 36 प्रत्याशियों ने 49 सेट में नामांकन पत्र दाखिल किए। हालांकि 69 नामांकन पत्र लिए गए थे। बुधवार को नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में 10 नामांकन पत्र वैध मिले। बाकी नामांकन पत्र कमियां मिलने पर निरस्त कर दिए गए। किसी दावेदार के नामांकन पत्र के साथ शपथ पत्र नहीं था तो किसी में कुछ और कागजात की कमी थी। बुधवार को सुबह 11 बजे नामांकन करने वाले सभी दावेदारों तथा उनके प्रतिनिधियों को बुलाकर नामांकन पत्र के बारे में जानकारी दी गई। उनको निरस्त किए गए नामांकन पत्र की कमियों के बारे में जानकारी दी गई। थर्ड जेंडर के साथ नामांकन करने आईं राधिका का नामांकन भी निरस्त हो गया था। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि सभी प्रत्याशियों के नामांकन पत्रों की बारीकी से जांच की गई। जिन लोगों के नामांकन पत्र में कोई कमी मिली है, उन्हीं के नामांकन निरस्त किए गए हैं। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अपना दल एस की अनुप्रिया पटेल, सपा के रमेश बिंद, बसपा के मनीष त्रिपाठी के नामांकन पत्र वैध मिले। इनके अलावा राष्ट्रीयकृत राजनीतिक दलों (मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों से भिन्न) के जिन लोगों के नामांकन पत्र वैध मिले हैं, उनमें अनिल कुमार एकलव्य समाज पार्टी, दौलत सिंह अपना दल (कमेरावादी), रामधनी राष्ट्रीय समाज पक्ष, सत्य देव पूर्वांचल महापंचायत, समीर सिंह आल इंडिया फारवर्ड ब्लाॅक शामिल हैं। इनके अलावा निर्दल राजेश तथा लालजी वर्मा के नामांकन पत्र भी वैध मिले हैं। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान प्रेक्षक (सामान्य) एम. वल्ललार, जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल, मुख्य राजस्व अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह, उप जिला मजिस्ट्रेट युगांतर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed