फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   nodal officer on the run

छवां में जल्द होगा डिजिटल एक्सरे मशीन व कंप्यूटराइज लैब

Fri, 30 Aug 2019 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
nodal officer on the run
कछवां। जनपद में विकास योजनाओं का हाल जानने पहुंचे विशेष सचिव सिंचाई एवं जिले के नोडल अधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने गुरुवार को कछवां स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। सुविधाओं के आधुनिकीकरण के साथ ही मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट की जानकारी ली। मरीजों का रिकार्ड अलग से कंप्यूटर में सुरक्षित रखने के लिए उन्होंने कहा है। ताकि बाद में ब्योरा दिया जा सके।
विज्ञापन

विशेष सचिव ने पहले स्वास्थ्य केन्द्र का एक्सरे रूम देखा। पुरानी मशीन को देखकर उसके स्थान पर डिजिटल मशीन लाने के लिए कहा। कंप्यूटर टेक्नीशियन से कहा कि मरीजों के डाटा को एक अलग हार्ड डिक्स लेकर अतिरिक्त रूप से सुरक्षित रखा करें। जिससे मरीजों को वह उपलब्ध हो सके। टेलीमेडिसिन के लिए कंप्यूटर ऑपरेटर से कहा कि दूरसंचार विभाग के द्वारा लगाया गया नेट कनेक्शन बहुत ही स्लो चलता है। जिससे कार्य करने में बाधा पड़ती है। तत्काल सीएमओ से कहा की जो भी नेट कंपनी अच्छी सर्विस दे उसका कनेक्शन लगवाया जाए और मरीजों को बेहतरीन सुविधा दी जाएग। इसके बाद उन्होंने ओटी व लेबर रूम का निरीक्षण किया। अधीक्षक को साफ सफाई और प्रसूता महिलाओं को बेहतरीन सुविधा देने के लिए कहा। प्रसूति महिलाओं को भी देखा और उनसे टीकाकरण और भोजन की जानकारी ली। इस पर गोधना की पूनम और अनीता ने बताया कि सुबह अंडा और दूध मिला था। दोपहर में भोजन दिया गया है। उन्होंने नेत्र कक्ष, पैथॉलाजी लैब का निरीक्षण किया। ब्लड को सिरिंज में लेकर जब ब्लड निकाल लिया जाता है तो सुई और सिरिंज को फेंकने की व्यवस्था को जाना। हालांकि इस दौरान मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट ठीक नहीं पाए जाने पर ठेकेदार को कड़ाई से कार्य कराने का हिदायत दी। सीएमओ को लैब टेक्नीशियन को सही रिपोर्ट देने के लिए कहा और कहा कि जल्द ही कंप्यूटर सीबीसी मशीन उपलब्ध करा दी जाएगी । जिससे मरीजों को सही रिपोर्ट और उचित व्यवस्था मिल सके। इसके बाद विशेष सचिव ने परिषद में खड़ी कबाड़ हो चुकी गाड़ी का मूल्य लगाकर उसे नीलाम करने के लिए सीडीओ प्रियंका निरंजन से कहा और वहीं पर क्षतिग्रस्त हो चुके एक मकान को गिरा कर सुंदरीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed