{"_id":"60fc569a8ebc3e586c0aee93","slug":"no-vaccine-at-chandradeepa-center-for-three-days-mirzapur-news-vns6022704157","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिनों से चंद्रदीपा केंद्र पर वैक्सीन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिनों से चंद्रदीपा केंद्र पर वैक्सीन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के चंद्रदीपा वैक्सीन सेंटर पर तीन-चार दिनों से वैक्सीन नहीं है। टीकाकरण के लिए आने वाले वापस लौट रहे हैं। शनिवार को जब नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने गोद लिए गए घुरहूपट्टी वैक्सीन सेंटर के साथ चंद्रदीपा वैक्सीन सेंटर का निरीक्षण किया तो वैक्सीन का टोटा सामने आया। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र वैक्सीन उपलब्ध कराने की बात कही।
नपाध्यक्ष शनिवार की सुबह सबसे पहले गोद लिए घुरहुपट्टी के वैक्सीन केंद्र पहुंचे। केंद्र पर उपलब्ध कोविशील्ड और कोवैक्सीन वैक्सीन के डोज की उपलब्धता की जानकारी ली। पता चला कि वैक्सीन खत्म हो गई है। नपाध्यक्ष ने साफ-सफाई व्यवस्था, लोगों को वैक्सीन लगने के बाद बैठाने के लिए बने विश्राम गृह आदि का निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने मेडिकल स्टॉफ से वैक्सीन केंद्र पर आने वाले सभी लोगों को वैक्सीन लगाने का निर्देश दिया। नपाध्यक्ष ने कहा कि यदि वैक्सीन केंद्रों पर देर से वैक्सीन उपलब्ध होती है तो केंद्रों पर आने वालों का नाम और मोबाइल नंबर नोट कर लें। जैसे ही वैक्सीन उपलब्ध हो, उन सभी को कॉल कर जानकारी दें। नपाध्यक्ष इसके बाद चंद्रदीपा वैक्सीन केंद्र पर पहुंचे। वहां तीन-चार दिनों से वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने की शिकायत पर नपाध्यक्ष ने नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता कर इन केंद्रों पर वैक्सीन उपलब्ध न होने की बात कही। कहा कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए वैक्सीनेशन जरूरी है। इस मौके पर दिनेश तिवारी, उमेश गुप्ता, ज्ञान चंद्र गुप्ता, प्रीतम केशरवानी, बाबू राम गुप्ता, शिव कुमार पटेल, महेश महेश वर्मा, राजेश सोनकर आदि उपस्थित रहे।
टीकाकरण के लिए आए लोगों को पिलाई चाय
कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण कराने आए लोगों को शनिवार को चाय पिलाई गई। नगर मंडल पश्चिम के संग मोहाल स्वास्थ्य केंद्र पर नितिन विश्वकर्मा और अन्य लोगों ने कतार में खड़े लोगों को चाय पिलाई। इसके साथ ही घर-घर संपर्क कर टीकाकरण कराने के लिए आम लोगों से आग्रह किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को चाय के साथ पानी आदि भी उपलब्ध कराया।