फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No fire extinguishers in hotels

आग बुझाने का इंतजाम नहीं होटलों में

Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
mirzapur
mirzapur Updated Sun, 21 May 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
No fire extinguishers in hotels
फायर बिग्रेड - फोटो : अमर उजाला
 अग्निशमन विभाग ने बगैर अग्निशमन यंत्र का प्रमाण पत्र लिए संचालित हो रहे होटलों व लॉजों का नकेल कसने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के दौरान जिन होटल व लॉजों ने एनओसी नहीं लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनको सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।   
विज्ञापन

      
बता दें कि जिले में मौजूद होटल व लॉजों के मालिकों द्वारा ग्राहकों से हजारों रुपये वसूले जाते हैं। लॉजों व होटलों के मालिकों द्वारा एक वैवाहिक कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए 50 हजार से एक लाख रुपये तक में बुक किया जाता है। लेकिन जब सेफ्टी की बात आती है तो वह किसी प्रकार की सुरक्षा प्रदान नहीं करते हैं। बता दें कि जनपद में करीब डेढ़ सौ होटल व लॉज है। नगर में ही 43 होटल व 40 मैरेज हॉल हैं। इसमें सात होटल व 20 मैरेज हॉलों ने अनापत्ति प्रमाण पत्र  नहीं लिया है। एनओसी नहीं लेने वालों होटलों में पांच विंध्याचल तथा दो नगर में हैं। इसी तरह 20 मैरेज हाल बगैर प्रमाण पत्र के संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे होटल व मैरेज हॉलों में आग की घटना होने पर कोई घटना घट सकती है। इन लापरवाह होटल व लॉज मालिकों की नकेल कसने के लिए अग्निशमन विभाग ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अगले एक सप्ताह के अंदर अभियान चला कर होटलों व लॉजों की चेकिंग की जाएगी। मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर ऐसे होटलों व लॉजों को सीज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


      
मुख्य अग्निशमन अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा का कहना है क‌ि  होटल व लॉज मालिकों के खिलाफ अभियान चला कर एनओसी चेक किया जाएगा। एनओसी नहीं लेने वाले होटलों लॉजों को सीज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed