फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   No case registered against those who threw bomb at the ashram

Mirzapur News: आश्रम पर बम फेंकने वालों पर मुकदमा दर्ज नहीं

Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
No case registered against those who threw bomb at the ashram
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के कठिनई स्थित राम जानकी हनुमान मंदिर पर बीते दिनों बम फेंके जाने के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आश्रम के बंसी बाबा ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बंसी बाबा ने बताया कि वे कठिनई आश्रम श्रीराम जानकी मंदिर की संपत्ति व उसकी देखरेख करते हैं। वृंदावन आना-आना रहता है। विपक्षी कठिनई आश्रम की संपत्ति हड़पने के लिए बदमाशों का सहारा ले रहे हैं। बीते चार फरवरी को रात करीब 11 बजे आश्रम पर बम फेंका गया। बम आश्रम की दीवार पर गिरा। जिससे दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। वे बाल-बाल बच गए। तीन से चार लोग बम फेंककर भागे थे। सात फरवरी को सुबह भी कुछ लोगों ने आकर धमकी दी कि आश्रम को छोड़कर नहीं जाने पर जान से हाथ धाना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed