फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nine Bank Sakhis got integrated banking tools

नौ बैंक सखियों को मिला एकीकृत बैंकिंग उपकरण

Fri, 13 Aug 2021 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Nine Bank Sakhis got integrated banking tools
कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में बृहस्पतिवार को पीएम का आत्मनिर्भर नारी शक्ति से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों के साथ वर्चुअल/आनलाइन मोड के माध्यम से संवाद किया गया। जिले से इसमें कोई शामिल नहीं था।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में एनआईसी में नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, विधायक मझवा शुचिस्मिता मौर्या, जिलाधिकारीप्रवीण कुमार लक्षकार, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस ने जिले की नौ महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं फिनो पेंमेंट्स बैंक के सौजन्य से उपकरण दिए। बैंक सखी सुनीता देवी, रेखा, देवी कुमारी, धनसीरा, सुनीता सिंह, माया, कंचन, सविता, सुनीता सहित नौ बैंक सखियों को एकीकृत बैंकिंग उपकरण प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं स्वागत कैबिनेट मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज गिरिराज सिंह ने किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की सफल यात्रा का एक लघु फिल्म दिखाई गई। इसी क्रम में दो पुस्तकों का विमोचन किया गया। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग कैबिनेट मंत्रीपशुपति कुमार पारस ने कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण आधारित उद्योगो के विकास पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश अनुपपुर जिला निवासी कृषि/पशु सखी चम्पा सिंह, झांसी की बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कम्पनी की उषा कान्ती पाल, उत्तराखण्ड ऊधम सिंह निवासी बेकरी गर्ल्स सेंटर की संचालिका चन्द्रमणि दास, तमिलनाडु के डिन्डीगुल निवासी जयंती तथा मणिपुर के चूराचाँदपुर निवासी निंगथाऊजैम ज्वायसी देवी संवाद स्थापित किया। आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रधानमंत्री ने देशवासियो से अपील किया कि एक साल में अर्थात 15 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2202 तक सिर्फ 75 घण्टे स्वच्छता, जल संरक्षण, समाज सेवा समूह, जागरूकता, पर्यावरण में अपना योगदान अवश्य दीजियें। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कहा कि प्रशासन स्वयं सहायता समूहो के कार्ययोजना एवं विकास के लिये सदैव प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर उपायुक्त (स्वत: रोजगार) मो. नफीस, फिनो पेंमेट बैंक के प्रबन्धक एवं सहायता समूह की महिलायें उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed