फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Nihal became a devotee after seeing the Kushmanda form

कुष्मांडा स्वरुप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल

Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Nihal became a devotee after seeing the Kushmanda form
विंध्याचल। चैत्र नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को कुष्मांडा स्वरुप में मां विंध्यवसिनी के दर्शन- पूजन किया। इस समय कोरोना के संकट के चलते विंध्यधाम में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं आ रही। जो भक्त माता दरबार पहुंच रहे हैं, वे मां का दीदार कर अपने घरों को वापस लौट जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की भोर मंगला आरती के बाद छह बजे मंदिर का कपाट मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए खोल दिया गया। चले दर्शन व पूजन बाद दोपहर मध्याह्न आरती व शाम को संध्या आरती के साथ ही रात में बड़ी आरती के पश्चात मंदिर में दर्शन व पूजन बंद कर दिया गया। मंदिर के नीचे थर्मल स्क्रीनिंग करने के पश्चात ही भक्तो को दर्शन के लिए गर्भगृह की ओर भेजा जा रहा था। दोपहर कड़ी धूप होने के चलते पूरे विंध्य क्षेत्र में सन्नाटा सा पसरा रहा। मां विंध्यवासिनी के दर्शन पश्चात श्रद्धालु काली खो पहुंचकर जहां माता काली के दर्शन किए वहीं पर्वत पर विराजमान मां अष्टभुजा देवी के दर्शन पूजन कर अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए।
विज्ञापन

घर पर ही रहकर करें मां की आराधना
संवाद न्यूज एजेंसी
विंध्याचल। जिले में बढ़ते कोरोना संकट को देखते हुए श्री विंध्य पंडा समाज ने सभी श्रद्धालुओं से घर पर ही रहकर मां विंध्यवासिनी की आराधना करने की अपील की। शुक्रवार को पंडा समाज अध्यक्ष पंकज द्विवेदी, मंत्री भानु पाठक, पूर्व मंत्री अवनीश मिश्रा नगर विधायक के होटल पहुंचे। बैठक कर कोरोना के बढ़ते मामलों पर विचार-विमर्श किया। नगर विधायक और पंडा समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि इस समय कोरोना संकट से पूरा देश जूझ रहा है। ऐसे में लोग घर से बाहर निकलने के बजाय घर पर ही रहकर मां विंध्यवासिनी की आराधना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed