फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   NHM submitted a memorandum regarding its demands.

Mirzapur News: एनएचएम ने अपनी मांग के लिए दिया ज्ञापन

Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
NHM submitted a memorandum regarding its demands.
मांगो को लेकर सीएमओ को ज्ञापन देते एनएचएम के कर्मचारी। स्रोत- संस्था - फोटो : 1
पांच से सीएमओ कार्यालयों पर प्रदर्शन
विज्ञापन

मिर्जापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के विभिन्न संवर्गों में लंबे समय से कार्यरत कर्मचारियों ने नियमितीकरण, न्यूनतम मानदेय 18 हजार रुपये समेत पांच सूत्री मांगों के लिए आंदोलन करने की घोषणा की। संघर्ष समिति, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, यूपी की ओर से सीएमओ को मांग-पत्र सौंपकर शासन से लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की गई है।

संघर्ष समिति ने मांग की है कि एनएचएम कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये प्रतिमाह निर्धारित किया जाए। कार्यावधि, अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर पारदर्शी वेतन निर्धारण के साथ समय-समय पर वेतन वृद्धि की नीति लागू की जाए। दूसरी मांग में लंबे समय से कार्यरत एनएचएम कर्मियों को राज्य आधारित स्वास्थ्य व्यवस्था में समाहित कर नियमित करने की मांग की है। पत्र में वर्ष 2011 से दीर्घकालीन रूप से कार्यरत कर्मियों के नियमितीकरण तथा वर्ष 2018 में सीएचओ को छह वर्ष की सेवा पूरी होने पर नियमित किए जाने संबंधी सुझावों के अनुरूप कार्रवाई की मांग की गई है। इसके अलावा एनएचएम में रिक्त पदों को शीघ्र भरने और पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू करने, कर्मचारियों को ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा समेत सामाजिक सुरक्षा का लाभ देने की मांग की गई है। आउटसोर्स कर्मचारियों के समायोजन अथवा प्रस्तावित आउटसोर्स सेवा निगम के माध्यम से नियोजित कर निगम का लाभ देने की भी मांग है। एक अक्तूबर से डिजिटल स्ट्राइक और काली फीता बांधकर विरोध जताया जाएगा। इस दौरान अनुज ठाकुर, विमलेश दुबे, रोहित दुबे, आशुतोष दुबे, प्रियंका त्रिपाठी, राहुल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed