फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Newborn found wrapped in cloth

कपड़े में लिपटी मिली नवजात

Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Newborn found wrapped in cloth
पटेहरा। मड़िहान थाना क्षेत्र के पड़रिया कला के गिधनहा मौजा के पास पहड़ी पर रविवार भोर खुले आसमान के नीचे सूप में कपड़े में लिपटी नवजात मिली। ग्राम प्रधान ने उसे एक महिला का परवरिश के लिए दे दिया।
विज्ञापन

भोर में गांव के ही सियाराम पहड़ी के तरफ शौच के लिए निकले तो सुनसान जगह पर नवजात के रोने की आवाज सुनी। पास जाकर देखा तो सूप में कपड़े से लिपटी नवजात ठंड में रो रही थी। सियाराम ने घर आकर अपने बहू दीपा को बताया। मौके पर पहुंची दीपा नवजात को उठाकर घर ले आयी। गांव के ग्राम प्रधान पति संतोष तिवारी ने मड़िहान पुलिस को सूचना दी। दीपा ने नवजात को पालने की इच्छा जताई। उसकी ममता को देख ग्राम प्रधान विभा तिवारी ने लिखित रूप से नवजात उसे सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed