फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Netaji was also a great thinker of nation building: Sohan Shrimali

नेताजी राष्ट्र निर्माण के महान विचारक भी थे : सोहन श्रीमाली

Sat, 24 Jan 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Netaji was also a great thinker of nation building: Sohan Shrimali
नारघाट ​स्थित शहीद उद्यान में नेताजी सुभाष चंद्र की मूर्ति पर माल्यार्पण करते नगर विधायक रत्नाक
मिर्जापुर। नगर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर विचार गोष्ठी व अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सरकारी कार्यालयों में भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। नारघाट स्थित शहीद उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्मृति समिति के तत्वावधान में सभी ने उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।। मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली ने कहा कि नेताजी राष्ट्र निर्माण के महान विचारक भी थे। नेताजी का जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, त्याग और स्वाभिमान के साथ राष्ट्र के लिए कार्य करने की सीख देता है। नगर विधायक पंडित रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस केवल एक स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के महान विचारक भी थे। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि युवा पीढ़ी को नेताजी के विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश सेवा के कार्यों में आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक अर्जुन सोनकर तथा पूर्व काशी क्षेत्र मंत्री रविशंकर साहू. स्मृति समिति के अध्यक्ष कमला प्रसाद शर्मा, डॉली अग्रहरी, नितिन विश्वकर्मा, सचिन जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

नेताजी के त्याग व समर्पण को देश याद रखेगा : नारघाट शहीद उद्यान स्थित नेताजी की मूर्ति पर शुक्रवार को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में माल्यार्पण कर उनका स्मरण किया गया। एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी के त्याग व समर्पण को देश हमेशा याद रखेगा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. अरविंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रत्नेश श्रीवास्तव, सुजीत कुमार श्रीवास्तव आदि ने अपने विचार प्रकट किए। संचालन शिवम श्रीवास्तव ने किया। सतीश सिन्हा, गिरजेश सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सुधीर श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव आदि थे।
विज्ञापन



जयंती पर आजादी के महानायक को किया नमन- सुभाष चंद बोस की जयंती पर शुक्रवार को जिलेभर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर वक्ताओं ने आजादी के महानायक को याद करते हुए नमन किया।समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में भी सुभाष चंद बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रंद्धाजलि दी गई। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया तथा अपनी क्रांतिकारी दृष्टि और निडर कार्यों से पीढ़ियों को प्रेरित किया। गोष्ठी में मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, आदर्श यादव, अनुराग तिवारी, राजकुमार यादव, आकाश यादव आदि रहे।मुकेरी बाजार स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में ट्रेड यूनियन को-आर्डिनेशन सेंटर की तरफ से नेताजी की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान जिला महामंत्री लल्लूराम कसेरा, कौसर अली, लालचंद, लक्ष्मीनरायण कुशवाहा आदि रहे। कलवारी, रैकरी में एक इंटर कॉलेज में उत्साहपूर्वक नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती मनाया गया। इस दौरान हंसनारायण सिंह, बाबूलाल, जितेंद्र कुमार, सुमन लता, सुप्रिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed