{"_id":"5f5145e08ebc3e54720042fd","slug":"navi-mumbai-police-commissioner-bipin-kumar-singh-has-a-relationship-with-mirzapur-of-purvanchal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवी मुंबई के नवनियुुक्त पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह का पूर्वांचल के मिर्जापुुर से है नाता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवी मुंबई के नवनियुुक्त पुलिस कमिश्नर बिपिन कुमार सिंह का पूर्वांचल के मिर्जापुुर से है नाता
Fri, 04 Sep 2020 01:41 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:41 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस अफसर
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के नवी मुंबई के नव नियुक्त पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह मिर्जापुुर जिले के हैं। उनकी इस सफलता पर जिलेवासियों को खुुशी और गर्व है। चुनार तहसील के ग्राम हिनौता माफी में जन्मे तथा ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े विपिन सिंह युवाओं के मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत हैं।
विज्ञापन
बिपिन की इस सफलता पर भारतीय किसान यूनियन ने गुरुवार को गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज में बैठक की। भारतीय किसान यूनियन विंध्याचल मंडल के संरक्षक रास बिहारी सिंह ने कहा कि मिर्जापुर जनपद के लिए तथा हमारे गांव के लिए यह गौरव की बात है। बैठक के दौरान विंध्याचल मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा कि यह अत्यंत ही खुशी की बात है कि विंध्याचल की माटी के लाल ने जनपद का नाम महाराष्ट्र में रोशन किया है।
विज्ञापन
श्रीमती गंगा देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विपिन कुमार सिंह युवाओं के मार्गदर्शक तथा छात्र एवं छात्राओं के प्रेरणा स्रोत हैं। विद्यालय परिवार उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करता है।
विज्ञापन