{"_id":"65b8810d6e6ff69843020c23","slug":"muslim-youth-adopted-sanatan-dharma-in-front-of-dhirendra-shastri-of-bageshwar-dham-2024-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सामने मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, बोला- कोई दबाव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के सामने मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, बोला- कोई दबाव नहीं
Tue, 30 Jan 2024 10:57 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Jan 2024 10:57 AM IST
सार
धीरेंद्र शास्त्री के छत्तीशगढ़ में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक मोहम्मद अकबर नाम का युवक पहुंचता है और अपना परिचय देते हुए हिंदू धर्म अपनाने की बात कहता है।
विज्ञापन
mirzapur news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिर्जापुर जनपद निवासी एक मुस्लिम युवक सनातन धर्म स्वीकारने की बात कह रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो धीरेंद्र शास्त्री के छत्तीसगढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान का है।
विज्ञापन
वीडियो में पंडित धीरेंद्र शास्त्री कहते हैं कि यह बालक मोहम्मद अकबर है। जो यूपी का रहने वाला है। यह बागेश्वर धाम गया था। वहां पर मुलाकात नहीं हो पाई तो यहां सीढ़ी पर दिख गया। इसके बाद वह युवक से अपना परिचय देने को कहते हैं। युवक बताता है कि उसका नाम मोहम्मद अकबर है। वह मिर्जापुर यूपी से है।
विज्ञापन
https://www.facebook.com/reel/7161387380616541
पंडित धीरेंद्र शास्त्री उससे पूछते हैं कि उस पर किसी ने दबाव तो नहीं दिया। तो इस पर मोहम्मद अकबर कहता है कि कोई दबाव नहीं है। गुरु जी से प्रेरित होकर वह अपने मन से सनातन धर्म अपना रहा है। इसके बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री जय श्रीराम का नारा लगाते हैं। युवक भी नारा लगाता है।
विज्ञापन