फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Music Teacher Killed in Pickup Collision; Biker Dies After Crashing into Divider

Mirzapur News: पिकअप की टक्कर से संगीत शिक्षक और डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार की मौत

Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Music Teacher Killed in Pickup Collision; Biker Dies After Crashing into Divider
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजगढ़/ मिर्जापुर। राजगढ़ और चुनार थाना क्षेत्र में दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गया। राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरी गांव के पास बृहस्पतिवार रात पिकअप की टक्कर से संगीत शिक्षक सर्वेश कुमार सिंह (36) की मौत हो गई। चुनार थाना क्षेत्र के पिरल्लीपुर गांव के पास बृहस्पतिवार की रात को डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार रामसागर चौहान (28) की मौत हो गई और उसका साथी घायल हो गया।
मड़िहान थाना क्षेत्र के मरचा गांव निवासी सर्वेश सोनभद्र के एक निजी स्कूल में संगीत शिक्षक थे। सर्वेश ढोलक वादक थे। देवी जागरण का प्रोग्राम भी करते थे। बृहस्पतिवार की रात को चुनार क्षेत्र के डगमगपुर में देवी जागरण करने गए थे। जहां कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शुक्रवार सुबह बाइक से वापस अपने घर मरचा जा रहे थे। जैसे ही राजगढ़-चुनार मार्ग पर सेमरी गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप चालक ने बाइक सवार म्यूजिक टीचर सर्वेश कुमार सिंह को टक्कर मार दी। हादसे में वह घायल हो गए। सुबह मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल टीचर को सीएचसी राजगढ़ ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सर्वेश कुमार सिंह की तीन वर्ष पहले शादी हुई थी। एक दो वर्षीय पुत्र शिवशक्ति सिंह है। दुर्घटना के बाद भाग रही पिकअप को चक गंभीरा पुलिस चौकी पर पकड़ लिया है। राजगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि पिकअप के टक्कर से बाइक सवार म्यूजिक टीचर की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद भाग रही पिकअप पकड़ ली गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के भरुहना गांव निवासी आकाश चौहान ने बताया कि बड़ा भाई रामसागर चौहान (28) अपने साथी विजय चौहान के साथ बृहस्पतिवार को वाराणसी गया था। रात 10 बजे बाइक से दोनों लोग घर लौट रहे थे। रास्ते में चुनार के पिरल्लीपुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने रामसागर चौहान को मृत घोषित कर दिया। चुनार थानाध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने बताया कि डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार एक की मौत हो गई। दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed