फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   murderer's accomplice sent to jail

हत्यारोपी के साथी को भेजा जेल

Mon, 08 Aug 2022 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
murderer's accomplice sent to jail
मड़िहान। थाना क्षेत्र के सेमरी गांव से लड़की का अपहरण करने के बाद हत्या करने के आरोपी सोनू पटेल के साथी को पुलिस ने रविवार की सुबह राजगढ़ तिराहा के पास से गिफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी किरन की तहरीर पर 13 जुलाई को मड़िहान पुलिस ने उसकी पुत्री के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। किरन ने बताया कि नेहा को सोनू पटेल स्कार्पियों में बैठाकर ले गया है। पुलिस ने अपहरण के आरोपी सोनू पटेल निवासी ग्राम रामपुर सक्तेशगढ़ थाना चुनार को गिरफ्तार कर पूछताछ की। सोनू पटेल ने हत्या करना स्वीकार किया। बताया कि वह लड़की से फोन पर बात करता था पर लड़की उससे बात नहीं करना चाहती थी। एकतरफा प्यार में उसने लड़की का अपहरण कर लिया। मध्य प्रदेश ले जाकर हत्या कर दी। मामले में सोनू पटेल को जेल भेजने के बाद पुलिस को उसके साथी की तलाश थी। पुलिस ने रविवार की सुबह राजगढ़ तिराहा के पास से आरोपी गब्बर शर्मा उर्फ दीपू शर्मा निवासी दरगाह मलियाना टेकौर थाना चुनार को गिरफ्तार कर चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed