फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   murdered in land dispute

भूमि विवाद में मारपीट युवक की गई जान

Sun, 27 Nov 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 27 Nov 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मुल्हवा गांव में जमीन विवाद व मिर्चा का पेड़ उखाड़ने को लेकर को लेकर शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई जबकि दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को जिला चिकित्सालय भेजवाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है । 
विज्ञापन


मुल्हवां गांव निवासी पूर्व प्रधान दीनानाथ राम और शिवरक्षा के बीच काफी दिनों से एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात शिवरक्षा उसी विवादित जमीन में बोए गए मिर्चा के खेत की सिंचाई कर रहा था। आरोप है कि रात करीब 11 बजे दीनानाथ के घर की एक महिला आई और खेत से मिर्चा के पेड़ को उखाड़कर फेंकने लगी। जिसका विरोध जताने पर विवाद हो गया। उधर दीनानाथ के परिजनों का कहना है कि उसके घर की महिला लघुशंका के लिए अपने घर के पास खड़ी थी।  
विज्ञापन


दोनों के बीच मामला बढ़ने पर एक-दूसरे पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। जिससे एक पक्ष से  घमड़ी (22),  अश्वनी (17) व सुजीत (30) पुत्रगण दीनानाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से शिवरक्षा (55) उसका बेटा सर्वजीत (22), भाई रामरक्षा (40) तथा भतीजा देवानंद (20) भी घायल हुए। जानकारी होने पर पहुंचे पड़री थानाध्यक्ष अशोक सिंह ने मामला शांत कराते हुए गंभीर रूप से घायल घमड़ी, अश्वनी व सुजीत को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने घमड़ी व अश्वनी को बीएचयू ट्र्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान अश्वनी की मौत हो गई जबकि घमड़ी व सुजीत की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed