फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Murder of old man sleeping on cot by strangulation

Mirzapur News: चारपाई पर सो रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या

Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Murder of old man sleeping on cot by strangulation
मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सारीपुर मोहल्ले में रविवार की रात चारपाई पर साे रहे वृद्ध की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार को सुबह चारपाई पर मृत अवस्था में मिलने पर पुत्र ने जमीन संबंधी विवाद में गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की।
विज्ञापन

सारीपुर मोहल्ला निवासी हरिराम उर्फ रामदुलार (86) रविवार को रात में खाना खाकर घर के पास चारपाई पर सोए हुए थे। सोमवार को सुबह वे चारपाई पर मृत अवस्था में पड़े मिले। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। पुत्र किशोरी लाल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि पिता हरिराम रविवार को रात में घर के पास चारपाई पर सोए हुए थे। रात में एक बजे लघुशंका के लिए गए। वापस चारपाई पर सोने आए तो किसी ने गला दबाकर हत्या कर दी। उनके गले पर चोट के निशान हैं। सोमवार को सुबह छह बजे सोकर उठे तो पिता चारपाई पर मृत अवस्था में मिले। तहरीर में आरोप लगाया कि जमीन संबंधी विवाद में उनके पिता की गला दबाकर हत्या की गई है। दो बीघा जमीन है। जिस पर कुछ लोगों का कब्जा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस जमीन के लिए ही हत्या की गई है। उधर, सूचना पर शहर कोतवाल बाल मुकुंद मिश्रा ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। शहर कोतवाल बालमुकुंद ने बताया कि चारपाई पर बाहर सोए वृद्ध की मौत हो गई। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed